Sitapur Crime: लखनऊबरेली हाईवे पर दिनदहाड़े फायरिंग, दो जगह चली गोलियां, दो युवक घायल

Sitapur Crime: लखनऊबरेली हाईवे पर दिनदहाड़े फायरिंग, दो जगह चली गोलियां, दो युवक घायल
Sitapur Crime: लखनऊबरेली हाईवे पर दिनदहाड़े फायरिंग, दो जगह चली गोलियां, दो युवक घायल

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में लखनऊबरेली हाईवे पर पैसे के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। महोली कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद फायरिंग हुई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। इसके बाद घायल को अस्पताल ले जाते समय शहर के मंडी चौकी के पास दोबारा हमला किया गया, जहां फिर से गोलियां चलीं और एक अन्य युवक गोली लगने से घायल हो गया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। गंभीर रूप से घायल युवक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

हाईवे पर विवाद के बाद चली गोलियां

जानकारी के अनुसार, महोली कोतवाली क्षेत्र के उरदौली गांव में कुसैला निवासी श्रीराम उर्फ महाजन और उरदौली निवासी आरिफ के बीच ब्याज के पैसों और मीट कारोबार को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान दोनों पक्ष आमनेसामने आ गए और मामला मारपीट से आगे बढ़कर फायरिंग तक पहुंच गया।

फायरिंग के दौरान आरिफ पक्ष की ओर से पहुंचे गजपतिपुर निवासी बबलू गोली लगने से घायल हो गए।

अस्पताल ले जाते समय फिर हुआ हमला

घटना के बाद आरिफ पक्ष के शाबान और अन्य लोग घायल बबलू को बाइक से जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान शहर के मंडी चौकी के पास कथित तौर पर दूसरे पक्ष ने उन्हें रोक लिया। यहां दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हुआ और दोबारा फायरिंग की गई।

इस दौरान शाबान के पेट में गोली लग गई। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद शाबान की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। क्षेत्राधिकारी महोली नागेंद्र चौबे ने बताया कि पैसे के लेनदेन से जुड़े इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी श्रीराम उर्फ महाजन समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि घायल बबलू इलाके का हिस्ट्रीशीटर है। जांच में पुष्टि हुई है कि उसे गोली लगी है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर है, जबकि शाबान का इलाज लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *