Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

‘The 50’ में हाई-वोल्टेज ड्रामा, दिग्विजय राठी को रजत दलाल ने मारा थप्पड़, शो से बाहर करने की मांग

‘The 50’ में हाई-वोल्टेज ड्रामा, दिग्विजय राठी को रजत दलाल ने मारा थप्पड़, शो से बाहर करने की मांग

Rajat Dalal Digvijay Rathee Fight: कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर शुरू हुए नए रियलिटी शो ‘द 50’ ने पहले ही हफ्ते में विवाद खड़ा कर दिया है। 1 फरवरी की रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुए इस शो का नया प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। प्रोमो में कंटेस्टेंट रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच हुई हिंसक झड़प ने दर्शकों को हैरान कर दिया है।

वायरल प्रोमो में एक टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स भागते नजर आते हैं। इसी दौरान दिग्विजय राठी ने कमेंट किया, “इसे पागलों की टीम घोषित कर दो।” इस बात पर रजत दलाल भड़क उठे और बोले कि वे इस तरह की डिसरिस्पेक्ट बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।

रजत दलाल ने मारा थप्पड़

प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि रजत दलाल ने अपना आपा खोते हुए दिग्विजय राठी को थप्पड़ मारा, उनकी गर्दन पकड़कर धक्का दिया और यहां तक कि उनकी टी-शर्ट भी फाड़ दी। इस घटना को देखकर वहां मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स तुरंत बीच-बचाव के लिए दौड़े। इस हिंसक सीन ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया। प्रोमो वायरल होते ही पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

 

View this post on Instagram

 

फैंस का रिएक्शन

कई यूजर्स ने रजत दलाल को शो से बाहर निकालने की मांग की। एक यूजर ने लिखा कि ये बहुत खतरनाक है, किसी को गंभीर चोट लग सकती थी। दूसरे ने लिखा कि ये रियलिटी शो है या गुंडागर्दी? वहीं कई लोगों ने साफ शब्दों में कहा कि रजत को तुरंत एलिमिनेट किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि रजत दलाल और दिग्विजय राठी का विवाद नया नहीं है। इससे पहले दोनों ‘बिग बॉस 18’ में भी नजर आ चुके हैं, जहां इनके बीच जमकर हाथापाई हुई थी। उस वक्त शो की होस्ट फराह खान ने रजत को सख्त चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने दोबारा हिंसा की तो उन्हें तुरंत एविक्ट कर दिया जाएगा।

रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच तनाव

शो के बाहर भी रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच तनाव की खबरें सामने आई थीं। बता दें कि ‘द 50’ एक 50 दिनों का गेम शो है, जिसमें 50 सेलेब्रिटीज हिस्सा ले रहे हैं। शो की विनिंग प्राइज 50 लाख रुपये है। जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे प्रसारित किया जा रहा है। अब देखना होगा कि इस हिंसक घटना पर मेकर्स क्या एक्शन लेते हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply