Bareilly News : झारखंड के दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, 12 चोरी के मोबाइल बरामद

Bareilly News : झारखंड के दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, 12 चोरी के मोबाइल बरामद
Bareilly News : झारखंड के दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, 12 चोरी के मोबाइल बरामद

बरेली, अमृत विचार। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर झारखंड के दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर चोरी के 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें भोजीपुरा क्षेत्र से हाल ही में चोरी हुआ एक आईफोन भी शामिल है।

साइबर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि साइबर ठगों की पहचान झारखंड के साहिबगंज जिले के तीन पहाड़ थाना क्षेत्र निवासी राहुल कुमार महतो और रहीम अंसारी के रूप में हुई है। दोनों को 29 जुलाई की देर रात रेलवे जंक्शन के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार 31 मई को सीबीगंज निवासी शिव शंकर ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका मोबाइल चोरी करने के बाद बैंक खाते से 5.24 लाख रुपये निकाल लिए गए। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। जांच में सामने आया कि झारखंड का यह गिरोह भीड़भाड़ वाले बाजारों से मोबाइल चोरी कर उनका डाटा साइबर ठगों तक पहुंचाता था। इसके बाद बैंक खातों से रकम उड़ा ली जाती थी। इसी गैंग के चार सदस्यों को 13 जुलाई को 28 चोरी के मोबाइलों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बरेली समेत विभिन्न शहरों के बाजारों से मोबाइल चोरी कर उन्हें जामताड़ा, दुमका, नालंदा और अन्य साइबर अपराध प्रभावित क्षेत्रों में बेचते थे। कई बार चोरी के मोबाइलों का इस्तेमाल खुद भी साइबर ठगी में करते थे। उन्होंने जादोपुर, कनमन, रिठौरा और सीबीगंज क्षेत्र के ग्रामीण बाजारों से भी मोबाइल चोरी करने की बात कबूल की है। राहुल के खिलाफ संभल जिले के असमोली थाने में चोरी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस बरामद मोबाइलों के वास्तविक मालिकों का पता लगाने के साथ गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *