छात्रनौजवानों की ताकत के आगे झुकी भाजपा की अहंकारी सरकार : अखिलेश यादव

छात्रनौजवानों की ताकत के आगे झुकी भाजपा की अहंकारी सरकार : अखिलेश यादव
छात्रनौजवानों की ताकत के आगे झुकी भाजपा की अहंकारी सरकार : अखिलेश यादव

बदायूं, अमृत विचार। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव के तेरहवीं के कार्यक्रम में पहुंचे और शोक व्यक्त किया। शोकाकुल परिवार को संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। गंगा एक्सप्रेस वे से लेकर जगहजगह उनका स्वागत किया गया। जिसके बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि छात्रनौजवानों की ताकत के सामने भाजपा की अहंकारी सरकार को झुकना पड़ा। प्रधानमंत्री को बचाने के लिए मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दिया। उनके इस्तीफे के बाद भाजपा सांसदों ने राहत की सांस ली।

गंगा एक्सप्रेस वे पर पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सैकड़ों लोगों के साथ स्वागत किया। फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधि करते हुए कहा कि ओमकार सिंह ने संघर्ष करके राजनीति में अपना स्थान बनाया। समाजवादी सिद्धांतों को मजबूत किया। नेताजी का साथ दिया। वह हर व्यक्ति के दुख में शामिल होते थे। कठिन परिस्थिति में जनता ने उनका साथ दिया।

उन्होंने कहा विपक्ष चाहता है कि सरकार दिल्ली में छात्रोंनौजवानों पर हुई बर्बरता पर संसद में बयान दे। छात्रोंनौजवानों पर लाठियां चली, पैलेट गन चला, कील लगी लाठियां मारी गईं। छात्रों को पता है लाठियां कहां से चली लेकिन चलाने वालों को नहीं पता है कि किसके आदेश से लाठी और गोली चली। भाजपा सरकार ने छात्रों पर अत्याचार किया। कहा कि भाजपा के लोग अलोकतांत्रिक है। छात्रों पर लाठी, गोली चलाना, सिर फोड़ना, घायल करना और बेटियों के कपड़े फाड़ना बर्बरता है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। भाजपा नकारात्मक राजनीति करती है। छात्रोंनौजवानों के प्रति भाजपा सरकार की नीयत साफ नहीं है। उत्तर प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आई है 20 से ज्यादा पेपर लीक हुए है। भाजपा सरकार ने शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। इस सरकार ने उत्तर प्रदेश में 26 हजार से ज्यादा स्कूल बंद कर दिए। लाखों नौकरियां भी खत्म कर दी। भाजपा सरकार गरीबों को शिक्षा से दूर कर रही है। भाजपा के एक रंगी लोग संत रविदास के विचारों पर नहीं चलते और न ही विचारों पर अमल करते हैं। भाजपा संत शिरोमणि रविदास और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को नहीं मानती।

इसके अलावा उन्होंने गंगा एक्सप्रेस वे, सड़कों की गुणवत्ता का मुद्दा उठाया। कहा कि 2027 में सपा की ही सरकार बनेगी। जिसके बाद बदायूं और संभल में दुग्ध उत्पादन का बड़ा कारखाना लगाया जाएगा। गंगा एक्सप्रेस वे किनारे कृषि मंडियां विकसित होगी। सांसद आदित्य यादव, एटा सांसद देवेश शाक्य, सहसवान विधायक ब्रजेश यादव, विधायक हिमांशु यादव, जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी, नवाब सिंह यादव, कैप्टन सिंह, फखरे अहमद शोबी, हाजी रईस अहमद, नरोत्तम यादव, डॉ. शकील, योगेंद्र सिंह तोमर, नरेश प्रताप सिंह, आरके शर्मा, संभल विधायक इकबाल महमूद, रिषीपाल सिंह, भूरे सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *