शादी वाले दिन दूल्हा-दुल्हन को पता चला वे है भाई बहन फिर जो हुआ वह किसी ने नहीं सोच था

शादी वाले दिन दूल्हा-दुल्हन को पता चला वे है भाई बहन फिर जो हुआ वह किसी ने नहीं सोच था

शादी ब्याह को लेकर लोगों में अलग ही लेवल का उत्साह रहता है। जब भी कोई शादी तय की जाती है तो लड़का या लड़की के परिवार की पूरी छानबीन होती है। वे कौन है, किस लेवल के हैं, क्या करते हैं और उनका फैमिली बैकग्राउंड क्या है इत्यादि चीजें अच्छे से चेक की जाती है। इस बीच चीन में एक बड़ा ही अजीब मामला सामने आया है। यहां लड़का जिस लड़की से शादी करने जा रहा था वह उसकी बहन निकली। फिर जो हुआ वह बहुत ही भावुक नजारा था।

दरअसल यह पूरा मामला चीन के सोजाऊ का है। यहां 31 मार्च को हुई एक शादी में बड़ी अजीब घटना हुई। दुल्हन की होने वाली सास ने लड़की के हाथ में एक बर्थ मार्क नोटिस किया। यह मार्क ठीक वैसा ही था जैसा सालों पहले उसकी खोई हुई बेटी के हाथ में था। यह निशान देख वह लड़की के पेरेंट्स के पास गई। उनसे उन्हें पता चला कि उन्होंने लड़की को 20 साल पहले गोद लिया था।

शादी वाले दिन दूल्हा-दुल्हन को पता चला वे है भाई बहन फिर जो हुआ वह किसी ने नहीं सोच था

दुल्हन के माता पिता ने बताया कि उन्हें लड़की 20 साल पहले रोड पर मिली थी। ऐसे में वे उसे अपने घर ले आए और उसे पाल पोष कर बड़ा कर दिया। उन्होंने लड़की को बिल्कुल अपनी बेटी की तरह ही रखा। जब दुल्हन ने ये सारी कहानी सुनी तो वह भावुक होकर रोने लगी। उसे अपने असली माता पिता के बारे में जानने की उत्सुकता थी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वह अपने असली पेरेंट्स से मिलकर बहुत खुश हुई। वैसे ये कहानी यहीं खत्म नहीं हुई, इसके आगे जो हुआ वह भी बड़ा दिलचस्प था।

अब इस बात का खुलासा तो हो गया था कि लड़की अपनी होने वाली सास की ही असली बेटी है। लेकिन ये सच जान दुल्हन को टेंशन हो गई कि अब उसकी और लड़के की शादी कैसे होगी। ये सच सामने आने के बाद दोनों रिश्ते में भाई बहन हुए। हालांकि लड़की की असली मां ने बताया कि उन्होंने जब बेटी को खोया था तो एक लड़के को गोद ले लिया था। वह लड़का यही है। मतलब लड़का लड़की रिश्ते में तो भाई बहन हुए लेकिन दोनों का खून का रिश्ता नहीं है।

लड़की की असली मां ने बताया कि दोनों की शादी होने से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। बस फिर क्या था लड़का लड़की ने आपस में शादी कर ली। शादी बड़े अच्छे से निपट गई। सभी मेहमानों ने उन्हें बधाई दी। मां को भी अपनी असली बेटी के मिलने पर बधाई मिली। शादी को पूरे रस्मों रिवाजों के साथ संपन्न किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *