Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

पाकिस्तान का ड्रामा देख भड़के हरभजन सिंह, बोले – “बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना…..’

 

Harbhajan Singh: 1 फरवरी सोमवार को पाकिस्तान सरकार के भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच से हटने के फैसले ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले इस मुकाबले के बहिष्कार पर दुनियाभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसी बीच पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने पाकिस्तान के फैसले को नाटक करार देते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते है क्या बोले भज्जी….

Harbhajan Singh ने पाकिस्तान की बेइज्जती

दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ होने वाले 15 फरवरी के मैच को बहिष्कार करने का फैसला किया है। पाकिस्तान के इस फैसले का विरोध करते हुए हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने अपने यूट्यूब चैनल पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना। पाकिस्तान सरकार कहती है कि टीम टी20 वर्ल्ड कप खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ नहीं खेलेगी इसमें कोई तर्क नहीं है। यह लोगों को गुमराह करने के लिए रचा गया एक पूरा नाटक है।

वे यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि हम बांग्लादेश के साथ खड़े हैं। अगर आप नहीं आना चाहते तो मत आइए, भारत भी आपके देश में नहीं आता यह भी ठीक है। लेकिन यह मैच तो तटस्थ मैदान पर था। कुछ समय पहले एशिया कप में राजस्व के लालच में यही मुकाबला खेला गया था, तब आप इसे छोड़ने को तैयार नहीं थे।”

बांग्लादेश के समर्थन में लिए फैसला

इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी तैयारियों के दौरान बांग्लादेश ने भी टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था। बांग्लादेश ने अपने सभी मैच श्रीलंका में कराने की मांग की थी, जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया। उस वक्त पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में वोट किया था। अब वही पाकिस्तान भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले का विरोध कर रहा है। फिलहाल आईसीसी ने पाकिस्तान को अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए समय दिया है और अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस मामले में आईसीसी क्या रुख अपनाती है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply