Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

Valentine’s Day Special: पार्टनर को करना है इम्प्रेस? इस वैलेंटाइन घर पर ट्राई करें ये आसान केक रेसिपी

Valentine’s Day Special: पार्टनर को करना है इम्प्रेस? इस वैलेंटाइन घर पर ट्राई करें ये आसान केक रेसिपी

Valentine’s Day Special Red Velvet Cake: वैलेंटाइन वीक में गिफ्ट्स और सरप्राइज का दौर जारी है। लेकिन जो बात खुद अपने हाथों से बनाई गई चीजों में होती है वह महंगे तोहफों में भी नहीं। अगर आप भी इस साल वैलेंटाइन डे को यादगार बनाना चाहते हैं तो रेड वेलवेट केक एक क्लासिक विकल्प है। अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको बहुत बड़े तामझाम या प्रोफेशनल बेकिंग स्किल्स की जरूरत नहीं है।

क्यों खास है रेड वेलवेट केक

लाल रंग प्यार का प्रतीक माना जाता है इसलिए वैलेंटाइन पर इस केक की डिमांड सबसे ज्यादा होती है। इसका मखमली टेक्सचर और क्रीम चीज फ्रॉस्टिंग इसे आम केक से अलग और प्रीमियम लुक देती है।

बिना ओवन के ऐसे तैयार करें

सामग्री: मैदा (1.5 कप), पीसी हुई चीनी (1 कप), कोको पाउडर (1 चम्मच), बेकिंग पाउडर (1 चम्मच), दही (आधा कप), दूध और थोड़ा सा लाल फूड कलर।

बैटर तैयार करें: एक बर्तन में दही, चीनी और तेल को अच्छे से मिलाएं। अब इसमें मैदा और कोको पाउडर छानकर डालें। अंत में दूध और रेड फूड कलर मिलाकर एक स्मूद बैटर तैयार कर लें।

बेकिंग: एक गहरी कढ़ाई या कुकर में नमक फैलाकर उसे 10 मिनट प्री-हीट करें। केक टिन में बैटर डालकर उसे कढ़ाई के स्टैंड पर रखें और धीमी आंच पर 35-40 मिनट तक पकने दें।

केक डेकोरेशन टिप्स

हार्ट शेप: यदि आपके पास हार्ट शेप मोल्ड नहीं है तो गोल केक को किनारों से काटकर उसे दिल का आकार दें।

फ्लावर डिजाइन: केक के ऊपर क्रीम से छोटे-छोटे गुलाब के फूल बनाएं।

नाम या मैसेज: मेल्टेड चॉकलेट या व्हाइट क्रीम से केक के ऊपर पार्टनर का नाम या I Love You लिखकर उसे पर्सनलाइज करें।

स्ट्रॉबेरी का जादू: ताजी स्ट्रॉबेरी को बीच से काटकर उसे दिल के आकार में सजाएं यह देखने में बेहद प्रोफेशनल लगता है।

की शाम कैंडल लाइट डिनर और आपके हाथ का बना यह खूबसूरत केक आपके लाने के लिए काफी है। इस बार प्यार के इस त्योहार को थोड़ा एक्स्ट्रा स्पेशल बनाएं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply