3 दिन एक पत्नी के साथ, 3 दिन दूसरी के साथ पति…1 हफ्ते में ही फेल हो गया पंचायत का फैसला, छोटी बीवी कर गई कांड

3 दिन एक पत्नी के साथ, 3 दिन दूसरी के साथ पति…1 हफ्ते में ही फेल हो गया पंचायत का फैसला, छोटी बीवी कर गई कांड

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के दढ़ियाल चौकी क्षेत्र से एक दिलचस्प और अजबगजब पारिवारिक विवाद सामने आया है. बेटे की चाहत में दो शादियां करने वाले एक शख्स के पारिवारिक और आर्थिक झगड़े को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत का अनोखा फैसला एक हफ्ते के भीतर ही बेअसर साबित हो गया. पंचायत ने तय किया था कि पति हफ्ते में 33 दिन दोनों पत्नियों के साथ रहेगा, लेकिन अब छोटी पत्नी अपनी एक बच्ची को लेकर अचानक गायब हो गई है.

3 दिन एक पत्नी के साथ, 3 दिन दूसरी के साथ पति…1 हफ्ते में ही फेल हो गया पंचायत का फैसला, छोटी बीवी कर गई कांड

पूरे विवाद की शुरुआत 14 साल पहले हुई थी. रामपुर निवासी युवक की पहली शादी 14 साल पहले उत्तराखंड की एक युवती से हुई थी, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं. बेटे की चाहत में युवक ने पहली पत्नी की बिना सहमति के 10 साल बाद दूसरी शादी रचा ली. पहली पत्नी ने उस वक्त इस शादी का ज्यादा विरोध नहीं किया. दूसरी पत्नी के साथ 4 साल रहने के दौरान भी उसे दो बेटियां ही हुईं.

उपेक्षा और तंगी से गहराया विवाद, बैठी पंचायत

दूसरी शादी के बाद परिवार में विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि पति केवल दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा और पहली पत्नी तथा उसकी बेटियों का आर्थिक खर्च उठाना बंद कर दिया. आर्थिक तंगी और विवाद बढ़ने पर एक सप्ताह पहले दढ़ियाल इलाके में पंचायत बुलाई गई. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पंचायत ने अजीब फरमान सुनाते हुए तय किया कि पति हफ्ते में 33 दिन दोनों पत्नियों के साथ बारीबारी से रहेगा, जबकि 7वां दिन वह अपनी मर्जी से किसी भी पत्नी के साथ गुजार सकता है. उस समय तीनों पक्ष इस पर सहमत हो गए थे.

एक हफ्ते में फेल हुआ फैसला, छोटी पत्नी हुई गायब

पंचायत के इस फैसले के सात दिन बाद ही कहानी में नया मोड़ आ गया. रविवार को छोटी पत्नी अपनी दो बेटियों में से छोटी बेटी को साथ लेकर अचानक घर से कहीं चली गई, जबकि बड़ी बेटी को घर पर ही छोड़ दिया. पति का कहना है कि उसने अपनी तरफ से तलाश करने की काफी कोशिश की, लेकिन पत्नी का कोई पता नहीं चला है.

पुलिस का बयान: शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

मामले में पुलिस का रुख स्पष्ट है. दढ़ियाल पुलिस चौकी प्रभारी ब्रजेश कुमार जैसवाल ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर पति या परिजनों की तरफ से कोई तहरीर आती है, तो उसके आधार पर मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *