Barabanki News: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान, दिल की बीमारी से पीड़ित था मृतक; जांच में जुटी पुलिस

 बाराबंकी, अमृत विचार। यूपी के बाराबंकी जिले में सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने शुक्रवार तड़के अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए जांच शुरू कर दी है।

लंबे समय से दिल की बीमारी से थे पीड़ित 

जानकारी के अनुसार, टिकैतनगर थाना क्षेत्र के बगौता गांव निवासी 40 वर्षीय राम सुमन लंबे समय से सीने की बीमारी से पीड़ित थे। परिजनों का कहना है कि उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती थी। 27 जुलाई को उन्हें इलाज के लिए हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे राम सुमन अस्पताल की तीसरी मंजिल से नीचे कूद गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

आत्महत्या की आशंका 

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में अफरातफरी मच गई और डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। सफेदाबाद चौकी प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : 
ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *