Rae Bareli Road Accident: खड़े ट्रक को ओवरटेक करना पड़ा भारी, सामने से आ रहे वाहन से भिड़ी बाइक; एक की मौत

Rae Bareli Road Accident: खड़े ट्रक को ओवरटेक करना पड़ा भारी, सामने से आ रहे वाहन से भिड़ी बाइक; एक की मौत
Rae Bareli Road Accident: खड़े ट्रक को ओवरटेक करना पड़ा भारी, सामने से आ रहे वाहन से भिड़ी बाइक; एक की मौत

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की जान चली गई। महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गऊघाट चौराहे के पास खड़े ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक सामने से आ रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गांव से लोनार जा रहे थे राकेश कुमार

पुलिस के अनुसार, कमालपुर अवांडीह गांव निवासी राकेश कुमार गुरुवार रात करीब 10 बजे अपने गांव से लोनार की ओर बाइक से जा रहे थे।

जब वह गऊघाट चौराहे के पास पहुंचे, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने से आ रहे एक वाहन से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत

टक्कर इतनी तेज थी कि राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज पहुंचाया।

सीएचसी में तैनात मेडिकल अफसर डॉ. संजय राय ने बताया कि राकेश कुमार को अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

गुमांवा चौकी प्रभारी आयुष वत्स ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

परिवार में पसरा मातम

राकेश कुमार की असामयिक मौत से परिवार में शोक का माहौल है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हो गया। वहीं गांव में भी इस हादसे के बाद शोक की लहर फैल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *