Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने वाले 5 बूढ़े खिलाड़ी, एक की उम्र 43 साल

 T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) की शुरूआत 7 फरवरी से होने वाली है. इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रहा है. वहीं, इस बार विश्व कप में नए-नए चेहरे देखने को मिलेंगे. दूसरी ओर टूर्नामेंट में कई उम्रदराज खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं. जिस उम्र में खिलाड़ी संन्यास ले लेते हैं, उस दहलीज पर पहुंचकर यह टी20 फॉर्मेट में चौके-छक्के लगाने वाले हैं.

हालांकि, टी20 क्रिकेट में ज्यादातर युवाओं को देखा जाता है. क्योंकि कम समय में ज्यादा रन बनाने होते हैं. ऐसे में जोश से भरे खिलाड़ियों को ही स्क्वाड में शामिल किया जाता है. लेकिन इस बार विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में यह उम्रदराज खिलाड़ी मैदान पर दिखाई देने वाले हैं. चलिए तो आगे जानते हैं इन प्लेयर्स के बारे में……

1. ब्रेंडन टेलर (जिम्बाब्वे) – 40 साल

जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर (T20 World Cup 2026) ने 3.5 साल के बैन के बाद अगस्त 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है. अब वर्ल्ड कप की शुरूआत से एक दिन पहले ही वह 6 फरवरी को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. यानी की 40 के होने के बाद वह टी20 विश्व कप का मुकाबला खेलेंगे. बता दें कि ब्रेंडन टेलर 58 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 1,185 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने छह अर्धशतक और एक शतक भी जड़ा. इसके अलावा टेलर 2007 से लेकर 2026 तक पांच T20 वर्ल्ड कप खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी बनने जा रहे हैं.

2.मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान) – 41 साल 

अफगानिस्तान के सबसे सफल और अनुभवी क्रिकेटरों में से एक मोहम्मद नबी (T20 World Cup 2026) का जन्म 1 जनवरी 1985 को हुआ था. अब वह 2026 में 41 साल के हो चुके हैं. हालांकि, साल 2010 में अफगानिस्तान के पहले टी20 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा रहे हैं. साथ ही वह कप्तानी कर चुके हैं. बता दें कि अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी अब तक 147 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 2,430 रन बनाए. साथ ही 104 विकेट भी चटकाए.

3.रूलोफ वैन डेर मेरवे (नीदरलैंड) – 41 साल 

दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड दोनों देशों की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके ऑलराउंडर रूलोफ वैन डेर मेरवे (T20 World Cup 2026) 31 दिसंबर 2025 को 41 वर्ष के हो चुके हैं. उन्होंने अपने करियर में 67 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 561 रन निकले, जबकि गेंदबाज़ी में उन्होंने 74 बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेजा. टी20 क्रिकेट में उनका गेंदबाज़ी औसत 18.85 और इकोनॉमी रेट 6.51 रहा है.

4. वेन मैडसेन (इटली) – 42 साल

5. मोहम्मद नदीम (ओमान) – 43 साल 

ओमान टीम के कप्तान रह चुके मोहम्मद नदीम (T20 World Cup 2026) का जन्म पाकिस्तान के सियालकोट में हुआ था. ओमान के लिए मोहम्मद नदीम ने टी20 इंटरनेशनल करियर में अब तक 70 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 805 रन बनाए और 40 विकेट दर्ज हैं. अब मोहम्मद नदीम टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी है.

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply