Bareilly News : दो महीने से नहीं मिला वेतन, संविदा स्टाफ नर्सों ने जताया अक्रोश

Bareilly News : दो महीने से नहीं मिला वेतन, संविदा स्टाफ नर्सों ने जताया अक्रोश
Bareilly News : दो महीने से नहीं मिला वेतन, संविदा स्टाफ नर्सों ने जताया अक्रोश

बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल की संविदा स्टाफ नर्सों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। इससे नाराज नर्सिंग स्टाफ ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन दिया। जल्द वेतन दिलाने की मांग उठाई।

नर्सों का कहना है कि वेतन न मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घर का किराया, बच्चों की स्कूल फीस, पढ़ाई का खर्च, आनेजाने का किराया और परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले भी सीएमओ व सीएमएस से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक वेतन भुगतान नहीं हो सका। अधिकारियों के स्तर पर कोई ठोस समाधान नहीं निकलने के बाद उन्होंने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की है। ज्ञापन में नर्सों ने कहा कि समय पर वेतन मिलना उनका अधिकार है। यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आर्थिक तंगी के कारण उनके लिए ड्यूटी करना भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर लंबित वेतन जारी कराने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *