‘2027 में जनता देगी ड्रामे का जवाब’,पप्पू यादव पर भड़के बीजेपी विधायक वेद गुप्ता, कहा विपक्ष के पास मुद्दा खत्म

‘2027 में जनता देगी ड्रामे का जवाब’,पप्पू यादव पर भड़के बीजेपी विधायक वेद गुप्ता, कहा विपक्ष के पास मुद्दा खत्म
‘2027 में जनता देगी ड्रामे का जवाब’,पप्पू यादव पर भड़के बीजेपी विधायक वेद गुप्ता, कहा विपक्ष के पास मुद्दा खत्म

अयोध्या। दिल्ली के संसद के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के द्वारा भगवा पहनकर प्रदर्शन पर अयोध्या के भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने प्रतिक्रिया दी। वेद गुप्ता बोले “विपक्ष के पास मुद्दा खत्म, इसलिए राम मंदिर को बना रहे हैं सियासी हथियार। मोदीयोगी ने 60 साल का काम 10 साल में कर दिया, इसलिए विपक्ष में बौखलाहट है।”उन्होंने कहा चोरी के सभी 8 आरोपी जेल में हैं, जांच चल रही है, फिर भी राम मंदिर को बदनाम करने की साजिश हो रही है। 2027 में जनता इस ड्रामे का जवाब देगी।

दान पेटी पप्पू यादव और चढ़ावा का ड्रामा 

संसद परिसर में शुक्रवार को विपक्ष ने राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पुजारी के वेश में संसद भवन के मकर द्वार के सामने पहुंचे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उनके हाथ में एक ‘दान पेटी’ थी, जिसके जरिए उन्होंने विपक्ष के आरोपों को दर्शाने की कोशिश की।

राहुल गाँधी ने दान पेटी में डाले पैसे 

प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता पप्पू यादव के पास पहुंचे और प्रतीकात्मक रूप से दान पेटी में पैसे डाले। इसके बाद पप्पू यादव ने पैसे अपनी जेब में रख लिए। विपक्ष ने इस नाटकीय प्रस्तुति के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की कि राम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितता हुई है। इसके बाद विपक्षी नेताओं ने ‘चोरचोर’ और ‘चढ़ावा चोर’ जैसे नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *