
हरदोई।अरवल थाने के हैदराबाद मजरा उमरौली ज़ैतपुर से दर्दनाक घटना सामने आई है जहा प्रेमी और उसकी शादीशुदा प्रेमिका ने एक किलोमीटर के दायरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। इसका पता होते ही पूरे इलाके में शोर होने लगा। इस बीच ऐसी भी बात सामने आई है कि गुरुवार को ही प्रेमिका के देवर ने प्रेमी के घर पहुंच कर दोनों के बारे में सारा किस्सा सुनाया था। उसकी अगली सुबह दोनों के शव फांसी पर लटके देखे गए।
युवकयुवती के अलग अलग जगह पर लटके मिले शव
पुलिस ने उन दोनों शवों को कब्ज़े में लेते हुए पूरे मामले की गहराई से छानबीन शुरु कर दी है। जैसा कि बताते है कि शुक्रवार की सुबह अरवल थाने के हैदराबाद मजरा उमरौली ज़ैतपुर के पश्चिम 18 वर्षीय जनवेष उर्फ तुली पुत्र केशराम का शव जामुन के पेड़ से लटक रहा था। इस बारे में कोई कुछ समझ पाता। उसी बीच वहां से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर गंगा किनारे मंदिर के पास गांव 30 वर्षीय सरोजनी पत्नी खुशीराम का शव गूलर के पेड़ से लटका होने का पता चला।
मृतक राजस्थान में करता था मजदूरी
जनमेष उर्फ तुली राजस्थान में नौकरी करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। जनमेष उर्फ तुली और सरोजनी के बीच करीब 6 महीनें से प्रेमप्रसंग चल रहा था। बात गुरुवार रात की है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। सरोजनी का देवर जनमेष उर्फ तुली के घर पहुंचा और वहां दोनों के प्रेमप्रसंग का सारा किस्सा सुनाया। उसके बाद प्रेमी घर से निकल कर कुसुमखोर गंगा पुल की तरफ गया।उसके वापस न लौटने पर घर वालों ने ढूंढा। लेकिन कुछ पता नहीं चला। अगली सुबह दोनों के फांसी पर लटके हुए शव देख कर गांव वाले सारी बात समझ गए। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
सरोजनी से पहले उसकी दो बहनों से हो चुकी थी खुशीराम की शादी
कानपुर में नौकरी कर रहे खुशीराम की पहले सरोजनी की बड़ी बहन ईश्वरी देवी से शादी हुई थी,कुछ सालों बाद दोनों के बीच आपसी टकराव होने से शादी तो टूटी,लेकिन रिश्ता बना रहा। ईश्वरी की दूसरी गांव में शादी होने के बाद खुशीराम ने उससे छोटी बहन मीरा से शादी की,लेकिन कुछ ही सालों में उसने डाई पी कर आत्महत्या कर ली थी,उसके बाद सरोजनी ने खुशीराम से शादी की,उसी बीच सरोजनी का जनमेष उर्फ तुली से ऐसा प्रेमप्रसंग हुआ कि सारा किस्सा ही तमाम हो गया।
ये भी पढ़ें :