Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

परहेज़ के बाद भी सुबह शुगर क्यों रहती है हाई? जानें क्या है डॉन फेनोमेना

अगर सुबह उठने के बाद आप शुगर लेवल चेक करते हैं और ये हमेशा बढ़ा हुआ मिलता है तो इसको लेकर चिंता होना जाहिर है. सुबह शुगर हाई होने का एक बड़ा कारण डॉन फेनोमेना होता है. इसके बारे में एक्सपर्ट ने बताया है.

परहेज़ के बाद भी सुबह शुगर क्यों रहती है हाई? जानें क्या है डॉन फेनोमेना

डायबिटीज के कई मरीजों की ये शिकायत होती है कि वह बिलकुल मीठा नहीं खाते हैं. सभी तरह के परहेज करते हैं. रात में खाना भी हल्का ही खाते हैं, लेकिन फिर भी सुबह जब शुगर लेवल चेक करते हैं तो ये हमेशा बढ़ा हुआ मिलता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो इससे परेशान होने की जरूरत नहीं हैं. आप अगर ये समझ गए कि ऐसा हो क्यों रहा है तो इसको कंट्रोल भी कर सकते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह उठते ही शुगर लेवल का बढ़ना डॉन फेनोमेना के कारण होता है.

दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में डॉ. अजीत कुमार बताते हैं कि डॉन फेनोमेना हार्मोन की एक प्रक्रिया है. जब सुबह 4 से आठ बजे के बीच किसी व्यक्ति के शरीर में कॉर्टिसोल, ग्लूकागन या एड्रेनालिन जैसे हार्मोन ज्यादा मात्रा में बन जाते हैं ये सभी हार्मोन लिवर को ज्यादा ग्लूकोज छोड़ने का संकेत देते हैं, ताकि शरीर सुबह उठने के लिए एनर्जी पा सके. लेकिन अधिक एनर्जी के चक्कर में  मरीजों का शुगर लेवल बढ़ जाता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ज्यादा ग्लूकोज बनने से डायबिटीज के मरीजों में इंसुलिन ठीक से काम नहीं करता, जिससे ब्लड शुगर बढ़ जाती है.

खाना कंट्रोल में रहता है फिर भी शुगर क्यों हाई हो जाती है?

डॉ कुमार कहते हैं कि जिन लोगों में हार्मोन ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं उनमें खाने पीने से शुगर लेवल का सीधा संबंध नहीं होता है. भले ही आपने रात को कम कार्बोहाइड्रेट लिया हो और मीठा पूरी तरह छोड़ा हो, लेकिन एक्टिव हार्मोन के कारण सुबह फास्टिंग शुगर बढ़ी हुई आ सकती है.

कैसे पहचानें कि डॉन फेनोमेना है?

रात 3 से 4 बजे के बीच में शुगर चेक करें

सुबह उठते ही फास्टिंग शुगर चेक करें

अगर रात में यानी 3 से 4 बचे के बीच शुगर नॉर्मल है और सुबह 7 से 8 बजे के बीच ज्यादा हैतो डॉन फेनोमेना की संभावना ज्यादा होती है.

डॉन फेनोमेना में क्या करें?

शाम का खाना न छोड़ें, हल्की मील जरूर लें

अपनी रात की डाइट में प्रोटीन वाला कोई फूड खाएं

सुबह शुगर चेक करने से पहले हल्की एक्सरसाइज कर लें

सोने और जागने का समय ठीक रखें

दिन में कम से कम 7 गिलास पानी जरूर पीएं

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply