फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नहीं चला बल्ला, फिर भी वैभव सूर्यवंशी बने उपकप्तान; जानिए किस टीम की मिली कमान?

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नहीं चला बल्ला, फिर भी वैभव सूर्यवंशी बने उपकप्तान; जानिए किस टीम की मिली कमान?

Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाए गए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में रिकॉर्ड अब तक खास नहीं रहा है। ऐसे में चयनकर्ताओं के इस फैसले पर सवाल उठने लगे हैं।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नहीं चला बल्ला, फिर भी वैभव सूर्यवंशी बने उपकप्तान; जानिए किस टीम की मिली कमान?

Vaibhav Sooryavanshi made vice captain: भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में टीम इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 15 वर्षीय बल्लेबाज को अब दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन टीम का उपकप्तान बनाया गया है। ईस्ट जोन की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन करेंगे, जबकि वैभव को इतनी कम उम्र में बड़ी जिम्मेदारी सौंपे जाने से चर्चा तेज हो गई है।

वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी, जहां उनका बल्ला ज्यादा नहीं चला। हालांकि इसके बाद जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। लेकिन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके आंकड़े अभी भी बेहद साधारण हैं। ऐसे में उनके उपकप्तान बनने के फैसले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

ईशान किशन कप्तान, Vaibhav Sooryavanshi बने उपकप्तान

अगले महीने शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी 2026 में छह जोन की टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 23 अगस्त से खेला जाएगा। ईस्ट जोन की टीम की कमान ईशान किशन को सौंपी गई है, जबकि वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाया गया है। खास बात यह है कि टीम में अभिमन्यु ईश्वरन और मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी मौजूद हैं, लेकिन नेतृत्व समूह में जगह वैभव को मिली है। चयनकर्ताओं का यह फैसला काफी चौंकाने वाला माना जा रहा है।

Vaibhav Sooryavanshi named as the Vice Captain of the East Zone squad in Duleep Trophy. pic.twitter.com/V7m3bealAi

— Mufaddal Vohra July 29, 2026

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अब तक नहीं चला है बल्ला

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक आठ प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिनकी 12 पारियों में उन्होंने केवल 207 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 17.25 का है, जबकि स्ट्राइक रेट करीब 90 रहा है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इन 12 पारियों में वह सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा सके हैं। ऐसे आंकड़े बताते हैं कि रेडबॉल क्रिकेट में उन्हें अभी खुद को साबित करना बाकी है।

15 साल की उम्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारी पर उठे सवाल

वैभव को उपकप्तान बनाए जाने के बाद क्रिकेट जगत में इस फैसले पर बहस शुरू हो गई है। कई लोगों का मानना है कि वह भविष्य के बड़े खिलाड़ी हैं और उनमें नेतृत्व की क्षमता भी है। वहीं दूसरी ओर सवाल यह भी उठ रहे हैं कि क्या केवल सीमित ओवरों में हालिया प्रदर्शन और लोकप्रियता के आधार पर उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी देना सही फैसला है। अब दलीप ट्रॉफी में वैभव के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी, जहां उन्हें बल्ले के साथसाथ नेतृत्व की भूमिका में भी खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन की टीम

ईशान किशन , वैभव सूर्यवंशी , अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, देनिश दास और अभिजीत सरकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *