UP Rain Alert: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’, प्रयागराज और बुलंदशहर समेत इन शहरों में स्कूल बंद

UP Rain Alert: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’, प्रयागराज और बुलंदशहर समेत इन शहरों में स्कूल बंद
UP Rain Alert: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’, प्रयागराज और बुलंदशहर समेत इन शहरों में स्कूल बंद

लखनऊ, अमृत विचार : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया, जिसमें राज्य भर में मानसून की गतिविधि तेज होने के कारण अगले 24 घंटों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया। वहीं, बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि संत कबीर नगर जिले के अलगअलग गांवों में बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कुशीनगर में बिजली गिरने से 14 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि बुलंदशहर में भारी बारिश के बाद खुर्जा के मुंडाखेड़ा गांव में अस्थायी तंबू पर दीवार गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्रलखनऊ के अनुसार, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल और बदायूं समेत जिलों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई अन्य जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान लगाया गया है। मौसम कार्यालय ने कहा कि 11 जुलाई तक राज्य भर में व्यापक वर्षा होने की उम्मीद है, अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 24 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

 

बारिश के चलते प्रयागराज और अमरोहा समेत कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

नाले चोक होने से जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा और अधिसंख्य इलाकों में सड़कों पर जाम के हालात दिखायी पड़े। सुबह से हो रही बारिश के चलते दफ्तर जाने वालों को दुश्वारी का सामना करना पड़ा वहीं कई जिलों में स्कूलों में रेनी डे घोषित कर दिया गया। जिन जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश जारी हुये हैं, उनमें प्रयागराज, बुलंदशहर, बिजनौर समेत कई जिले शामिल हैं।

पिछले 24 घंटों में संतकबीरनगर,बुलंदशहर और कुशीनगर में पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के अनुसार राजधानी लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर में 27.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी आसमान में घने बादल छाए रहेंगे तथा रुकरुक कर बारिश और गरजचमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *