Balrampur : एक ही परिवार के चार लोगों की गोली लगने से मौत, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

Balrampur : एक ही परिवार के चार लोगों की गोली लगने से मौत, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका
Balrampur : एक ही परिवार के चार लोगों की गोली लगने से मौत, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

बलरामपुर, अमृत विचार : कोतवाली देहात क्षेत्र के झौहना गांव के गोसाई पुरवा में शुक्रवार शाम एक ही परिवार के चार लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। मृतकों में 28 वर्षीय बजरंग गिरी, उनकी 25 वर्षीया पत्नी कोमल, तीन वर्षीया पुत्री श्रद्धा और 10 माह का पुत्र जयदीप शामिल हैं। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने घर से एक देशी कट्टा और कई खोखे बरामद किए हैं। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक के भाई राम कुमार गिरी ने बताया कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और चारों को मृत पाया। घटना के कारणों की जानकारी उन्हें नहीं है।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य, मोबाइल फोन और पारिवारिक व अन्य परिस्थितियों की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है और मामले की गहन जांच जारी है।

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *