20 साल बड़ी भाभी से करता था बेपनाह मोहब्बत, फिर अचानक दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखा उसे कुछ मत कहना

20 साल बड़ी भाभी से करता था बेपनाह मोहब्बत, फिर अचानक दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखा उसे कुछ मत कहना

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले स्थित गिरवाई थाना क्षेत्र के सिकंदर कंपू इलाके से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां गड्डा वाला मोहल्ला निवासी मोंटी मोरे नामक फोटोग्राफर ने अपने ही घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. घटनास्थल से एक बेहद भावुक सुसाइड नोट और दीवार पर लिखे आखरी शब्द बरामद हुए हैं.

20 साल बड़ी भाभी से करता था बेपनाह मोहब्बत, फिर अचानक दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखा उसे कुछ मत कहना

पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में आत्महत्या के पीछे का मुख्य कारण सामने आया है. मृतक मोंटी मोरे पेशे से एक फोटोग्राफर था और अपने परिवार के साथ सामान्य जीवन जी रहा था, लेकिन अंदर ही अंदर वह एकतरफा जुनून में घुट रहा था. जांच में पता चला है कि मोंटी अपनी रिश्ते की भाभी को पसंद करता था. हालांकि, महिला की तरफ से ऐसे किसी भी संबंध या संकेत की पुष्टि नहीं हुई है.

सुसाइड नोट में लिखा दर्द: ‘उसे मेरी मौत की खबर दे देना’

मृतक ने फांसी लगाने से पहले अपने दिल का दर्द सुसाइड नोट में उकेरा. नोट में लिखा कि ‘सॉरी मम्मी, तुम कहती थीं ना कि मर जा, तो लो मैं मर गया. मम्मीदीदी, मैं आप सब लोगों को छोड़कर जा रहा हूं, मुझे माफ कर देना. उसने आगे लिखा कि ‘मैं उसके बिना नहीं रह सकता, मुझे वो नहीं मिली इसलिए जीवन समाप्त कर रहा हूं. लेकिन मेरे चक्कर में आप सब उसे कुछ मत बोलना, मैं उससे बहुत प्यार करता हूं.

CSP रोबिन जैन का बयान: फोरेंसिक जांच जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर एंगल से तफ्तीश कर रही है. गिरवाई थाना पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि सुसाइड नोट को फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। परिजनों और संबंधित महिला के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *