जिसे लाया था गर्वभती पत्नी की देखरेख के लिए… उसी से चल गया अफेयर, जब करने लगी शादी की जिद को मार डाला, फिर दूसरे राज्य में फेंक दी लाश

जिसे लाया था गर्वभती पत्नी की देखरेख के लिए… उसी से चल गया अफेयर, जब करने लगी शादी की जिद को मार डाला, फिर दूसरे राज्य में फेंक दी लाश

Andhra Pradesh/Odisha: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. विशाखापत्तनम के कंचारपालम स्थित दुर्गा नगर निवासी एक कार ड्राइवर ने अपनी प्रेमिका की बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को एक बड़े सूटकेस में बंद किया और ट्रेन के जरिए पड़ोसी राज्य ओडिशा ले जाकर सुनसान इलाके में फेंक दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जिसे लाया था गर्वभती पत्नी की देखरेख के लिए… उसी से चल गया अफेयर, जब करने लगी शादी की जिद को मार डाला, फिर दूसरे राज्य में फेंक दी लाश

घटनाक्रम की शुरुआत कंचारपालम के दुर्गा नगर से हुई. आरोपी बोलिसेट्टी सुरेश पेशे से एक ड्राइवर है. उसकी पत्नी गर्भवती थी, जिसकी देखरेख और घरेलू काम में मदद के लिए उसने एक परिचित युवती को घर बुलाया था. एक ही घर में रहने के दौरान सुरेश और उस युवती के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच नाजायज संबंध बन गए.

शादी का दबाव और सिर पर खून सवार

मामले में मोड़ तब आया जब आरोपी की पत्नी मायके गई. हाल ही में जब सुरेश की गर्भवती पत्नी अपने पैतृक शहर गई, तो पीड़ित युवती ने सुरेश पर शादी करने के लिए कड़ा दबाव बनाना शुरू कर दिया. इस बात को लेकर दोनों में तीखी बहस और झगड़ा हुआ. गुस्से में आकर सुरेश ने युवती को दीवार पर जोर से दे मारा, उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसकी हत्या कर दी.

ट्रेन से सूटकेस में शव ले जाकर ओडिशा में फेंका

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की खौफनाक साजिश रची. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आरोपी ने बिना किसी को शक हुए युवती के शव को एक बड़े सूटकेस में ठूंसकर पैक कर दिया. वह सूटकेस लेकर ट्रेन से ओडिशा के रायगड़ा जिले में पहुंच गया. वहां चंदिली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत एक बेहद सुनसान इलाके में सूटकेस फेंककर वापस विशाखापत्तनम लौट आया.

ओडिशा पुलिस ने विशाखापत्तनम आकर दबोचा

स्थानीय नागरिकों की तत्परता से इस अंधे कत्ल का खुलासा हुआ. स्थानीय लोगों ने लावारिस और संदिग्ध सूटकेस देखकर तुरंत ओडिशा पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. ओडिशा पुलिस ने जब साक्ष्यों का पीछा किया, तो कत्ल का सुराग आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से जुड़ा मिला. इसके बाद ओडिशा पुलिस की टीम तुरंत कंचारपालम पहुंची और मुख्य आरोपी बोलिसेट्टी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *