IND vs ENG: टॉस जीतते ही श्रेयस अय्यर ने बदल दी प्लेइंग 11, बताया क्यों हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को किया बाहर

IND vs ENG: टॉस जीतते ही श्रेयस अय्यर ने बदल दी प्लेइंग 11, बताया क्यों हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को किया बाहर

Shreyas Iyer: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा टी20 मैच आज ब्रिस्टल में खेला जा रहा है. इस टी20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने 189 रन बनाए थे, लेकिन बारिश की वजह से दूसरी पारी नही खेली जा सकी और मैच रद्द हुआ. वहीं दूसरे मैच को इंग्लैंड ने आसानी से 4 विकेट से अपने नाम किया. वहीं तीसरे मैच को तो इंग्लैंड ने 125 रनों से जीता.

IND vs ENG: टॉस जीतते ही श्रेयस अय्यर ने बदल दी प्लेइंग 11, बताया क्यों हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को किया बाहर

अब भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच भले ही अब तक नही जीता है, लेकिन टॉस लगातार जीत रहे हैं.

Shreyas Iyer ने बताया क्यों बाहर हुए हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती

भारतीय टीम ने आज 2 बदलाव किए हैं, टीम इंडिया में ये दोनों ही बदलाव चोट की वजह से हुआ है. भारत ने आज के मैच में हर्षित राणा की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग 11 में शामिल किया है, वहीं वरुण चक्रवर्ती की जगह पर वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद कहा कि

“हम पहले बल्लेबाज़ी करेंगे। हमने निडरता देखी है, लेकिन हम अपने प्लान पर ठीक से अमल नहीं कर पा रहे हैं. खिलाड़ियों का जोश हाई है. हमें गेम की समझ होनी चाहिए और तेज़ी से हालात के हिसाब से ढलना होगा. रणनीति के मामले में हमें बेहतर होना होगा. पिच अच्छी लग रही है. टीम में दो बदलाव हैं. वाशी और प्रसिद्ध टीम में आ रहे हैं.”

वहीं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भी टीम में 1 बदलाव किया है और उसके बारे में बात करते हुए उन्होंने टॉस के बाद कहा कि

“हम पहले बल्लेबाज़ी करते, पिच पर घास अच्छी तरह और समान रूप से फैली हुई है. हमने आपस में बहुत अच्छा तालमेल बिठाया और यह टीम का बहुत अच्छा प्रदर्शन था. बहुत अच्छा लगेगा. हमारे पास कई अच्छे खिलाड़ी हैं. लियाम डॉसन की जगह रेहान आए हैं.”

चौथे टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंग्लैंड : फिलिप साल्ट, जोस बटलर , हैरी ब्रूक , जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग्यू.

भारत : अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन , श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *