अगर आप हर महीने थोड़ीथोड़ी रकम बचाकर आने वाले समय लिए बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की हर घर लखपति योजना आपके काम आ सकती है. यह खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार की गई है जो बिना जोखिम के नियमित बचत करना चाहते हैं. यह योजना दरअसल SBI की रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम का एक खास रूप है, जिसे टारगेट बेस्ड बचत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

इस योजना का मकसद लोगों को हर महीने छोटी रकम जमा करके मैच्योरिटी तक ₹1 लाख या उससे अधिक की राशि जुटाने में मदद करना है. अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ तय समय में अच्छा फंड बनाना चाहते हैं, तो यह स्कीम एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है.
क्या है ‘हर घर लखपति’ योजना?
यह एक विशेष है, जिसमें आपको हर महीने तय रकम जमा करनी होती है. निवेश की अवधि पूरी होने पर आपको ₹1 लाख या आपकी चुनी गई राशि के अनुसार ₹2 लाख, ₹3 लाख जैसे बड़े कॉर्पस के रूप में पैसा मिलता है.
चूंकि यह योजना SBI की है, इसलिए इसमें जमा राशि सुरक्षित रहती है और आपको पहले से तय ब्याज दर के आधार पर रिटर्न मिलता है.
हर महीने कितना जमा करना होगा?
इस योजना में आप अपनी जरूरत के हिसाब से 3 साल से लेकर 10 साल तक की अवधि चुन सकते हैं. जिस अवधि का चुनाव करेंगे, उसी के अनुसार आपकी मासिक किस्त तय होगी. लंबी अवधि चुनने पर हर महीने जमा की जाने वाली रकम कम हो जाती है, जबकि कम अवधि में किस्त थोड़ी ज्यादा होती है. ध्यान रखें कि दरों में बदलाव होने पर मासिक किस्त में थोड़ा अंतर आ सकता है.
ब्याज दर और वरिष्ठ नागरिकों को फायदा
- इस योजना पर वही ब्याज मिलता है जो SBI अपनी सामान्य RD पर देता है ब्याज की गणना तिमाही आधार पर कंपाउंडिंग के साथ की जाती है.
- सामान्य ग्राहकों को अवधि के अनुसार 6.50% से 6.75% तक सालाना ब्याज मिलता है.
- वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में 0.50% अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है. इससे वे कम मासिक निवेश में भी अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं.
- खाता कैसे खोलें?
इस योजना का खाता खोलना काफी आसान है. आप इसे ऑनलाइन भी शुरू कर सकते हैं और बैंक शाखा जाकर भी.
ऑनलाइन तरीका
अगर आपका SBI में खाता है, तो YONO ऐप या नेट बैंकिंग में लॉग इन करें. इसके बाद Deposits > eRD > Har Ghar Lakhpati ऑप्शन चुनकर आवेदन पूरा किया जा सकता है.
ऑफलाइन तरीका
आप नजदीकी SBI शाखा में जाकर आवेदन फॉर्म भरकर भी यह खाता खुलवा सकते हैं.
किन डाक्यूमेंट जरूरत होगी?
खाता खोलने के लिए आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और SBI का सेविंग्स अकाउंट चाहिए होगा.
जरूरत पड़ने पर मिल सकती है लोन सुविधा
अगर निवेश के दौरान पैसों की जरूरत पड़ जाए, तो बैंक जमा राशि का 90% तक लोन या ओवरड्राफ्ट देने की सुविधा भी देता है.
किस्त नहीं भरने पर क्या होगा?
अगर किसी महीने आपकी किस्त समय पर जमा नहीं हो पाती, तो बैंक तय नियमों के अनुसार मामूली पेनाल्टी लगा सकता है. अगर लगातार कई किस्तें नहीं भरी जाती हैं, तो बैंक खाता बंद भी कर सकता है.
टैक्स से जुड़े नियम
अगर एक वित्त वर्ष में इस स्कीम से मिलने वाला कुल ब्याज ₹40,000 से ज्यादा हो जाता है तो TDS लागू होगा. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह सीमा ₹50,000 तय की गई है.