Lucknow Football League : चौक स्टेडियम में 90 मिनट का रोमांच, अलीगंज स्पोर्टिंग और RBI क्लब ने मारी बाजी

Lucknow Football League : चौक स्टेडियम में 90 मिनट का रोमांच, अलीगंज स्पोर्टिंग और RBI क्लब ने मारी बाजी
Lucknow Football League : चौक स्टेडियम में 90 मिनट का रोमांच, अलीगंज स्पोर्टिंग और RBI क्लब ने मारी बाजी

लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ जिला फुटबॉल लीग में शुक्रवार को खेले गए दोनों मुकाबलों में अलीगंज स्पोर्टिंग क्लब और आरबीआई क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दोनों टीमों ने सामूहिक खेल, बेहतर बॉल पजेशन और सटीक फिनिशिंग से विरोधी टीमों को मात दी। दिन के पहले मुकाबले में अलीगंज स्पोर्टिंग ने एलडीए आशा क्लब को 31 से पराजित किया।

शुरुआत से ही अलीगंज ने आक्रामक तेवर अपनाए और विपक्षी हाफ में लगातार दबाव बनाया। 8वें मिनट में ऋषि ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके बाद 38वें मिनट में हम्जा ने तेज मूव को गोल में बदला। 42वें मिनट में साजिद ने पेनाल्टी एरिया में मिले मौके का फायदा उठाकर स्कोर 30 कर दिया। एलडीए आशा के लिए उत्कर्ष ने 46वें मिनट में एक गोल किया, लेकिन टीम वापसी नहीं कर सकी।

RBI क्लब का एकतरफा अंदाज 

वहीं दिन के दूसरे मैच में आरबीआई क्लब ने डिवाइन क्लब को एकतरफा अंदाज में 30 से हराया। आरबीआई ने पूरे मैच पर नियंत्रण रखा। सौमित्र ने तीसरे और 42वें मिनट में दो गोल दागे। वहीं दुष्यंत ने 33वें मिनट में सटीक स्ट्राइक कर टीम की जीत को सुनिश्चित कर दिया। शनिवार को चौक स्टेडियम में भी दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच कैंट स्पोर्टिंग बनाम टेक्ट्रो रिजर्व और दूसरा मैच टीएफए बनाम आरबीआई क्लब के बीच होगा।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *