Arvind Kejriwal E20 Protest: केंद्र सरकार की E20 नीति के विरोध में आम आदमी पार्टी शनिवार से राष्ट्रीय अभियान शुरू कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दोपहर 12 बजे ‘नेशनल टाउन हॉल’ को संबोधित करेंगे। वहीं, राजनीतिक विश्लेषक और सामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने दावा किया है कि उन्हें दिल्ली पुलिस ने बिना किसी लिखित आदेश के उनके घर पर ही रोक रखा है।

बिना किसी सरकारी आदेश के तहसीन पूनावाला हाउस अरेस्ट ? वीडियो शेयर कर लगाए आरोप
राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें बिना किसी आधिकारिक आदेश या कागजात के उनके घर में नजरबंद कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक… pic.twitter.com/PrCoQf37Gn
— Bansal News Official August 1, 2026
AAP ने लोगों से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पार्टी के मुताबिक, जो लोग दिल्ली नहीं आ सकते, वे व्हाट्सएप के जरिए वर्चुअल रूप से भी कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं।
केजरीवाल ने क्या कहा?
शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि 1 अगस्त को होने वाले “E20 के खिलाफ नेशनल टाउन हॉल” में देश की एक जानीमानी हस्ती भी शामिल होगी। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर E20 नीति पर अपने विचार रखने की अपील की।
इससे पहले 27 जुलाई को AAP मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि E20 नीति के कारण लोगों के वाहनों की माइलेज प्रभावित हो रही है और इंजन संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से इस नीति की समीक्षा करने की मांग की।
कब और कहां होगा कार्यक्रम?
AAP के अनुसार, कार्यक्रम शनिवार को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दोपहर 12 बजे शुरू होगा। पार्टी ने प्रतिभागियों से सुबह 11:30 बजे तक पहुंचने की अपील की है। ऑनलाइन जुड़ने के इच्छुक लोगों के लिए पार्टी ने व्हाट्सएप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी की है।
तहसीन पूनावाला का दावा
इस बीच, तहसीन पूनावाला ने शनिवार सुबह X पर पोस्ट कर दावा किया कि उन्हें दिल्ली पुलिस ने उनके घर पर रोक रखा है। उनका आरोप है कि पुलिस ने कोई लिखित आदेश, वारंट या आधिकारिक दस्तावेज नहीं दिखाया। उन्होंने कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किए, जिनमें उनके घर के बाहर पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे हैं।
एक अन्य पोस्ट में पूनावाला ने दावा किया कि उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, जिनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, तैनात हैं। उन्होंने इसे E20 नीति के खिलाफ अपने प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से जोड़ा।
दिल्ली पुलिस की ओर से क्या कहा गया?
खबर लिखे जाने तक दिल्ली पुलिस की ओर से तहसीन पूनावाला के दावों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि उनके घर के बाहर पुलिस बल किस कारण तैनात किया गया।
ये भी पढ़ें:
E20 नीति पर विवाद
केंद्र सरकार की E20 नीति को लेकर कुछ राजनीतिक दलों, परिवहन संगठनों और कुछ विशेषज्ञों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इस नीति के असर को लेकर और अध्ययन की आवश्यकता है। वहीं केंद्र सरकार का कहना रहा है कि इथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम का उद्देश्य पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता कम करना, किसानों की आय बढ़ाना और प्रदूषण में कमी लाना है।
ये भी पढ़ें: