Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

फिल्म इंडस्ट्री में चिंता, रोहित शेट्टी फायरिंग केस पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड की कड़ी प्रतिक्रिया

फिल्म इंडस्ट्री में चिंता, रोहित शेट्टी फायरिंग केस पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड की कड़ी प्रतिक्रिया

Rohit Shetty Firing Case: मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि आम लोगों के बीच भी चिंता बढ़ा दी है। इस गंभीर घटना को लेकर अब प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने कड़ा रुख अपनाते हुए आधिकारिक बयान जारी किया है। गिल्ड ने इस हमले को बेहद चिंताजनक बताया है और मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने अपने बयान में कहा कि वह इस घटना से बेहद व्यथित और परेशान है। गिल्ड के मुताबिक, सिर्फ एक सफल निर्देशक ही नहीं, बल्कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के एक सम्मानित और प्रभावशाली सदस्य भी हैं। उनके घर को निशाना बनाना पूरी इंडस्ट्री के लिए एक चेतावनी की तरह है, जिसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।

प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने कही ये बात

गिल्ड ने अपने बयान में मुंबई की उस पहचान का जिक्र किया, जिस पर दशकों से देश गर्व करता आया है। बयान में कहा गया कि मुंबई को हमेशा से एक सुरक्षित और भरोसेमंद शहर माना जाता रहा है, जहां आम नागरिकों के साथ-साथ कलाकार, निर्माता और तकनीशियन भी खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। यही वजह है कि मुंबई को देश की कंटेंट प्रोडक्शन कैपिटल कहा जाता है।

फिल्म इंडस्ट्री के लिए है मुंबई पहली पसंद

प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने आगे कहा कि फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी शोज की शूटिंग के लिए मुंबई पहली पसंद रही है, क्योंकि यहां एक सुरक्षित माहौल मिलता है। लेकिन इस तरह की हिंसक घटनाएं उस भरोसे को कमजोर करती हैं, जो सालों में बना है। गिल्ड का मानना है कि अगर ऐसी घटनाओं पर सख्ती से लगाम नहीं लगाई गई, तो इससे न केवल फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि शहर की छवि को भी नुकसान पहुंचेगा।

प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने की ये अपील

गिल्ड ने और राज्य सरकार से अपील की है कि इस मामले में तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाए। दोषियों की पहचान कर उन्हें कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की घटना को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचे। गिल्ड ने यह भी कहा कि कानून का डर कायम रहना बेहद जरूरी है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में मुंबई में हाई-प्रोफाइल लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply