
लखनऊ, अमृत विचार। आसपास के जिलों से नौकरी और पढ़ाने के लिए नियमित लखनऊ आने वाले लोगों के लिए अवध बस स्टेशन से मासिक सीजनल टिकट सुविधा शुरू की जा रही है। एक अगस्त शनिवार से लोग एमएसटी बनवा सकते हैं। अभी तक ये सुविधा कैसरबाग बस अड्डे पर ही मिलती थी।
क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि अवध बस अड्डे से 16 रूटों के लिए एमएसटी बनाई जाएंगी। 30 दिन यात्रा करने पर यात्रियों को सिर्फ 18 दिन का किराया देना होगा। एमएसटी काउंटर सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेगा। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पहली बार कार्ड बनवाने पर 50 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क लगेगा। यात्रियों को आधार कार्ड, एक फोटो और ओटीपी के लिए मोबाइल नंबर देना होगा।
छात्रों को स्कूल फीस की रसीद और हाईस्कूल की मार्कशीट भी लानी होगी। दस्तावेज जमा करने के बाद एक महीने की वैधता वाला एमएसटी स्मार्ट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक बाराबंकी, अयोध्या रोड और बहराइच रोड पर रोजाना आनेजाने वाले दफ्तर और स्कूलकॉलेज जाने वाले यात्रियों को इस सुविधा से सबसे ज्यादा फायदा होगा।
इन रूटों के लिए बनेगी एमएसटी
बाराबंकी 1044, न्यू बाराबंकी 1296, मसौली 1944, रामनगर 2772, घाघराघाट 3240, जरवल रोड 3492, गणेशपुर 3024, जरवल कस्बा 3888, कैसरगंज 4428, कुंडासर 4932, करनैलगंज 4464, सागर 1368, अहमदपुर टोल प्लाजा 2412, भिटरिया 3276, मवई 3780, भेलसर 4464 रुपये।
ये भी पढ़ें :