Ayodhya: अयोध्या मेडिकल कॉलेज के छात्र के पास बम बनाने संबंधी नोट्स मिलने से हड़कंप, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

Ayodhya: अयोध्या मेडिकल कॉलेज के छात्र के पास बम बनाने संबंधी नोट्स मिलने से हड़कंप, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

Ayodhya Bomb Banane ki Parchi: अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर में पढ़ने वाले एक पैरामेडिकल छात्र के पास कथित तौर पर बम बनाने से जुड़े नोट्स मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मामले की सूचना कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को दी, जिसके बाद छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां भी जांच में जुट गई हैं।

Ayodhya: अयोध्या मेडिकल कॉलेज के छात्र के पास बम बनाने संबंधी नोट्स मिलने से हड़कंप, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

क्या है पूरा मामला 

पुलिस के अनुसार, छात्र की पहचान सरफराज खान, निवासी बलरामपुर, के रूप में हुई है। वह मेडिकल कॉलेज में एक्सरे टेक्नीशियन प्रथम वर्ष का छात्र है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, छात्र की लैब ड्यूटी के दौरान उसके पास से एक पर्ची मिली, जिसमें कथित रूप से विस्फोटक तैयार करने से जुड़ी जानकारी, उसकी क्षमता और अन्य तकनीकी विवरण लिखे हुए थे।

सूचना मिलने पर कॉलेज प्रशासन ने तत्काल पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद छात्र को दर्शननगर पुलिस चौकी और फिर कोतवाली ले जाकर पूछताछ की गई। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

कॉलेज प्रशासन छात्र की गतिविधियों, लैब रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहा है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद नोट्स का उद्देश्य क्या था और उनका किसी आपराधिक गतिविधि से कोई संबंध है या नहीं।

ये भी पढ़ें:  

पुलिस क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। जरूरत पड़ने पर अन्य जांच एजेंसियों की भी मदद ली जाएगी।

फिलहाल पुलिस ने किसी भी आतंकी या आपराधिक साजिश की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

ये भी पढ़ें: 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *