Raebareli News : लाइब्रेरी में पढ़ाई करने आए सिपाही पर हमला, विवाद के बाद सड़क पर दौड़ाकर पीटा

Raebareli News : लाइब्रेरी में पढ़ाई करने आए सिपाही पर हमला, विवाद के बाद सड़क पर दौड़ाकर पीटा
Raebareli News : लाइब्रेरी में पढ़ाई करने आए सिपाही पर हमला, विवाद के बाद सड़क पर दौड़ाकर पीटा

रायबरेली। यूपी के रायबरेली में लाइब्रेरी में पढ़ाई करने आए एक सिपाही को मामूली विवाद के बाद कुछ लोगों ने सड़क पर दौड़ा कर जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में सिपाही घायल हो गया है। पुलिस ने मामले में सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है । जिसमें कुछ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना शनिवार अपराह्न क्षेत्र के जमुनापुर चौराहा पर हुई है। गदागंज थाना क्षेत्र के मकदूमपुर पुलिस चौकी में तैनात सिपाही अर्पित कुमार ऊंचाहार के कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर चौराहा स्थित एक लाइब्रेरी में पढ़ने आया था । जहां से उसका लाइब्रेरी में पढ़ने वाले एक साथी छात्र से मामुली विवाद हो गया।

इस विवाद के बाद छात्र ने आसपास के कुछ लोगों को बुला लिया और सबलोग मिलकर सिपाही पर टूट पड़े । ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बताया जाता है कि सिपाही को सड़क पर दौड़ाकर बुरी तरह पीटा गया । जिससे चौराहा पर अफरा तफरी मच गई। इस मारपीट में सिपाही बुरी तरह घायल हो गया।

सूचना पाकर ऊंचाहार कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को ऊंचाहार सीएचसी लाई। जहां उसका उपचार किया गया है। कोतवाली में सिपाही की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने सिपाही के साथ मारपीट करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। कोतवाल ओपी राय ने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत करके विधिक कार्रवाई की जा रही है । नामजद लोगों की तलाश जारी है ।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *