शाहजहांपुर : 12 साल की बालिका से पांच किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

शाहजहांपुर : 12 साल की बालिका से पांच किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
शाहजहांपुर : 12 साल की बालिका से पांच किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

संवाददाता, तिलहर , अमृत विचार : तिलहर क्षेत्र में 12 साल की बालिका के साथ पांच किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बालिका की मां की ओर से तिलहर कोतवाली में पांचों किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बालिका का मेडिकल कराया गया है।

तिलहर क्षेत्र के एक गांव की 12 साल की बच्ची शुक्रवार शाम अपने घर से कुछ दूरी पर प्राइमरी स्कूल के कैंपस में अन्य बच्चियों के साथ खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही पांच नाबालिग लड़के बालिका को बहलाफुसलाकर अपने साथ गांव के बाहर गन्ने के खेत में ले गए, जहां बालिका के साथ पांचों किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बताते हैं कि खेत मालिक उधर से निकल रहा था, बच्ची की चीख सुनकर वह खेत में गया तो पांचों आरोपी भाग निकले।

खेत के मालिक ने बच्ची के परिवार वालों को सूचना दी। परिजन खेत पर पहुंचे तो बच्ची ने रोते हुए परिवार वालों को सारी जानकारी दी। परिजन बच्ची को लेकर थाने गए। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया। महिला ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह अपने भाई को देखने मायके गई थी। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि पांचों नाबालिग लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी को निगरानी में लिया गया है। हर पहलु पर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *