दिल दहला देने वाली वारदात! PWD में सीनियर क्लर्क बेटे ने मां की हत्या कर बहन को किया फोन..

दिल दहला देने वाली वारदात! PWD में सीनियर क्लर्क बेटे ने मां की हत्या कर बहन को किया फोन..
दिल दहला देने वाली वारदात! PWD में सीनियर क्लर्क बेटे ने मां की हत्या कर बहन को किया फोन..

बीते दिनों जयपुर में एक बेटे द्वारा मां की हत्या करवाने की बात सामने आई थी. अब राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक बेटे ने अपनी मां को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया. आरोपी बेटा लोक निर्माण विभाग (PWD) में यूडीसी (UDC) के पद पर कार्यरत है और उसे पिता की मौत के बाद अनुकंपा नौकरी मिली थी. झुंझुनूं में पीडब्लूडी में सीनियर क्लर्क बेटे द्वारा मां की हत्या की घटना में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है. आरोपी ने मां की हत्या के बाद अपनी बहन को फोन करके कहा कि मैंने मां को मार दिया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और हत्या की जांच में जुट गई है.

चाकू मारकर बेटे ने की मां की हत्या

जानकारी के मुताबिक, हत्या की यह वारदात झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ कस्बे में बुधवार-गुरुवार देर रात में हुई है. कृषि उपज मंडी क्षेत्र के सामने स्थित एक मकान में बेटे ने अपनी ही मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही नवलगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी बेटे को हिरासत में लिया और जांच शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान प्रभाती देवी, पत्नी स्वर्गीय शीशराम के रूप में हुई है.

परिवार मूल रूप से गुढ़ा थाना क्षेत्र के सिंगनोर गांव का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में नवलगढ़ में कृषि उपज मंडी के सामने निवास कर रहा था. आरोपी बेटा राजवीर PWD में यूडीसी के पद पर कार्यरत है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि देर रात किसी बात को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद हुआ. इसके बाद आरोपी ने चाकू से मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी ने अपनी एक बहन को फोन कर कहा कि मैंने मां को मार दिया है.

शराब का आदी है आरोपी

सूचना मिलने पर मृतका के दामाद और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. नवलगढ़ थानाधिकारी अजय सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे घटना की सूचना मिली थी. पुलिस तुरंत अस्पताल और घटनास्थल पहुंची. मृतका के दामाद शिवकुमार की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब का आदी बताया जा रहा है.

उसकी पत्नी से भी लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था और वह अपने पांच वर्षीय बच्चे के साथ पीहर गई हुई थी. घटना के समय घर में केवल मां और बेटा ही मौजूद थे. घटनास्थल को सुरक्षित कर घर को सील कर दिया गया है. एफएसएल और एमओबी टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए जायेंगे हैं. पुलिस का कहना है कि हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही हो सकेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *