Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

तोतली आवाज में गाना गाती नन्ही बच्ची का वीडियो वायरल, क्यूटनेस ने जीता इंटरनेट का दिल

तोतली आवाज में गाना गाती नन्ही बच्ची का वीडियो वायरल, क्यूटनेस ने जीता इंटरनेट का दिल

Toddler Singing : सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ क्लिप ऐसी होती हैं जो सीधे दिल को छू जाती हैं। इन दिनों एक छोटी सी बच्ची का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्ची अपनी तोतली और मासूम आवाज में गाना गाती नजर आ रही है।

उसकी क्यूटनेस, आत्मविश्वास और प्यारे एक्सप्रेशन्स ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। वीडियो देखते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जा रही है और कई यूजर्स इसे बार-बार देख रहे हैं।

गिटार पकड़े मासूमियत से गाया गाना

वायरल वीडियो में बच्ची अपने हाथ में एक छोटा सा गिटार पकड़े हुए दिखाई देती है। वह बड़े ही प्यार और मासूमियत से मशहूर गाना ‘मैं कहीं भी रहूं ऐ सनम’ गा रही है। गाना गाते समय वह हर लाइन को अपने अंदाज में दोहराती है और चेहरे पर बेहद प्यारे एक्सप्रेशन्स देती है।

सबसे खास बात यह है कि इतनी छोटी उम्र में भी वह कैमरे से बिल्कुल नहीं घबराती। उसका कॉन्फिडेंस देखकर लोग हैरान हैं। आमतौर पर बच्चे इस उम्र में ठीक से बोल भी नहीं पाते, लेकिन यह नन्ही गुड़िया गाना गाकर सबको चौंका रही है।

वीडियो ने जीता लोगों का दिल

यह वीडियो प्लेटफॉर्म X पर @MLA_jnm5050 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। शेयर होते ही यह तेजी से वायरल हो गया। लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और हजारों यूजर्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कोई बच्ची की आवाज को बेहद प्यारी बता रहा है तो कोई उसके टैलेंट की तारीफ कर रहा है। कई लोगों ने लिखा कि ने उनका दिन बना दिया। नन्ही बच्ची की मासूम मुस्कान और सादगी भरा अंदाज लोगों के दिलों में खास जगह बना रहा है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply