UP Weather Alert:72 घंटे भारी पड़ सकते हैं! 10 से 12 जुलाई तक यूपी में बारिश का रेडअलर्ट, जानिए किन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा

UP Weather Alert:72 घंटे भारी पड़ सकते हैं! 10 से 12 जुलाई तक यूपी में बारिश का रेडअलर्ट, जानिए किन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा
UP Weather Alert:72 घंटे भारी पड़ सकते हैं! 10 से 12 जुलाई तक यूपी में बारिश का रेडअलर्ट, जानिए किन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा

डिजिटल डेस्क उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत मिलने के बाद अब मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। लगातार हो रही बारिश के बीच आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने अगले 72 घंटे को बेहद महत्वपूर्ण बताया है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 10, 11 और 12 जुलाई के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से लेकर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज/रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी और मध्य यूपी के कई जिलों में भी गरजचमक के साथ अच्छी बारिश का अनुमान है।

इन जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, मऊ, आजमगढ़, बलिया, चंदौली, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, महाराजगंज, सुल्तानपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और गोंडा में 10 और 11 जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में 115 मिमी से 204 मिमी तक वर्षा दर्ज होने का अनुमान है। 12 जुलाई को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

नोएडा , गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, झांसी और ललितपुर में गरजचमक के साथ 64 मिमी से 115 मिमी तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यहां हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने का खतरा

आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट में रुकरुक कर बारिश होने की संभावना है। हालांकि इन जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

तारीखवार जानिए मौसम का हाल

10 जुलाई

प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा। आगरा, बरेली, वाराणसी और गोरखपुर सहित कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

11 जुलाई

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की तीव्रता कुछ कम रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी के कई जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा का अनुमान है।

12 जुलाई

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने या हल्की बारिश की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी, तराई और बिहार से सटे जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *