Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

बढ़ती उम्र के साथ फीका न पड़ने दें प्यार! शादीशुदा जिंदगी में रोमांस का तड़का लगाने के 5 बेस्ट टिप्स

बढ़ती उम्र के साथ फीका न पड़ने दें प्यार! शादीशुदा जिंदगी में रोमांस का तड़का लगाने के 5 बेस्ट टिप्स

Marriage Romance Tips: शादी के कुछ वर्षों बाद कपल्स अक्सर घर, बच्चों और करियर की उलझनों में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि वे एक-दूसरे को समय देना भूल जाते हैं। लेकिन रोमांस केवल हनीमून तक सीमित नहीं होना चाहिए। अपनी बॉन्डिंग को मजबूत बनाने और फीके पड़ते प्यार को दोबारा रंगीन बनाने के लिए कुछ बदलाव जरूरी हैं।

अक्सर देखा गया है कि शादी के 5 या 10 साल बीतते-बीतते पति-पत्नी के बीच की बातचीत केवल राशन, बिल और बच्चों की पढ़ाई तक सिमट कर रह जाती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि रोमांस का खत्म होना किसी भी रिश्ते में दूरियां पैदा कर सकता है। अगर आप भी महसूस कर रहे हैं कि आपकी लाइफ बोरिंग हो गई है तो इन आसान टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

क्वालिटी टाइम का महत्व

हमेशा महंगे तोहफे नहीं होता। दिन भर में कम से कम 15-20 मिनट बिना मोबाइल के एक-दूसरे से बात करें। साथ में टहलना या कॉफी पीना आपके बीच के भावनात्मक जुड़ाव को फिर से जिंदा कर सकता है।

डेट नाइट्स को न करें नजरअंदाज

शादी से पहले डेट पर जाना जितना रोमांचक था शादी के बाद यह उतना ही जरूरी है। महीने में कम से कम दो बार घर से बाहर साथ डिनर या मूवी के लिए जाएं। यह आपको रोजमर्रा की जिम्मेदारियों से हटाकर एक-दूसरे पर ध्यान केंद्रित करने का मौका देता है।

तारीफ करने की आदत डालें

अक्सर हम अपने पार्टनर को टेकन फॉर ग्रांटेड ले लेते हैं। उनके छोटे-छोटे कामों की सराहना करें। तुम आज अच्छी लग रही हो या तुमने बहुत मेहनत की जैसे छोटे वाक्य पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान लाने और उनके मन में आपके लिए सम्मान बढ़ाने के लिए काफी हैं।

फिजिकल टच और सरप्राइज

हाथ पकड़कर चलना, गले मिलना या अचानक कोई छोटा सा रिश्ते में गर्माहट बनाए रखता है। सरप्राइज के लिए किसी खास मौके का इंतजार न करें एक बिना वजह दिया गया छोटा सा नोट या फूल भी जादू कर सकता है।

पुरानी यादों को ताजा करें

कभी-कभी अपनी पुरानी एल्बम देखें या उन जगहों पर जाएं जहां आप पहली बार मिले थे। अपनी पहली मुलाकात और शुरुआती प्यार की बातें करने से मन में फिर से वही पुरानी उमंग पैदा होती है।

रिश्ता कोई भी हो उसे सींचने की जरूरत होती है। रोमांस कोई ऐसी चीज नहीं है जो अपने आप बनी रहे बल्कि इसे दोनों पार्टनर के छोटे-छोटे प्रयासों से बनाया जाता है। आज ही से शुरुआत करें और अपनी शादीशुदा जिंदगी को फिर से खुशहाल बनाएं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply