Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

कोचिंग जा रही लड़की से मोबाइल लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

कोचिंग जा रही लड़की से मोबाइल लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

Women Safety Issue : सोशल मीडिया पर एक CCTV वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की से दिनदहाड़े मोबाइल छीनने की घटना कैद हुई है। बताया जा रहा है कि लड़की कोचिंग के लिए घर से निकली थी और एक सुनसान गली से गुजर रही थी। तभी सामने से स्कूटी पर सवार एक युवक आता है।

पहले वह धीरे-धीरे लड़की के पास पहुंचता है और फिर अचानक स्कूटी रोककर उसके हाथ में पकड़े मोबाइल को छीनने की कोशिश करता है। अचानक हुए इस हमले से लड़की घबरा जाती है और मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगती है।

 

View this post on Instagram

 

दिनदहाड़े मोबाइल छीनने की घटना

वीडियो में साफ दिखता है कि लुटेरा मोबाइल छीनने के लिए लड़की से खींचातानी करता है। लड़की पूरी ताकत से विरोध करती है, लेकिन गली में आसपास कोई मौजूद नहीं होता। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह सड़क पर गिर जाती है।

गिरते ही उसका मोबाइल हाथ से छूट जाता है। आरोपी इसी मौके का फायदा उठाता है, मोबाइल उठाता है और तेजी से स्कूटी लेकर वहां से फरार हो जाता है। पूरी घटना कुछ ही सेकंड में हो जाती है, लेकिन इसका असर काफी डराने वाला है।

महिला सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। कई यूजर्स ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

कुछ लोगों का कहना है कि अगर वहां CCTV कैमरा न होता तो शायद यह मामला सामने ही नहीं आता। i_love_ahmedabad2026 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है और तेजी से वायरल हो रहा है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply