कानपुर में गुरु गोविंद सिंह जी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से हंगामा, फजलगंज थाने में जुटे हजारों लोग

कानपुर में गुरु गोविंद सिंह जी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से हंगामा, फजलगंज थाने में जुटे हजारों लोग
कानपुर में गुरु गोविंद सिंह जी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से हंगामा, फजलगंज थाने में जुटे हजारों लोग

कानपुर: श्री गुरु गोविंद सिंह जी पर कथित गलत टिप्पणी किए जाने के विरोध में कानपुर के फजलगंज थाने में मंगलवार को हंगामा हो गया। टिप्पणी के विरोध में बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग थाने पहुंच गए और संबंधित व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

सिख समाज के लोगों का कहना है कि जब तक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे थाने से नहीं जाएंगे। बड़ी संख्या में लोगों के थाने पहुंचने से परिसर के आसपास स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

गिरफ्तारी की मांग पर थाने में जुटे लोग

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस से संबंधित व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि धार्मिक श्रद्धा से जुड़े इस मामले में पुलिस को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

मौके पर पुलिस बल मौजूद है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीमें रवाना

पुलिस ने संबंधित व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के प्रयास के लिए पुलिस की चार टीमें रवाना की गई हैं।

पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सिख समाज के लोग थाने पर मौजूद हैं। फिलहाल सभी की नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *