रायबरेली में एक ही रात पांच सर्राफा दुकानों में चोरी, शटर तोड़ लाखों के जेवर ले उड़े चोर

रायबरेली में एक ही रात पांच सर्राफा दुकानों में चोरी, शटर तोड़ लाखों के जेवर ले उड़े चोर
रायबरेली में एक ही रात पांच सर्राफा दुकानों में चोरी, शटर तोड़ लाखों के जेवर ले उड़े चोर

अमावां : रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए एक ही रात में पांच सर्राफा दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार देर रात तकिया चौराहे पर चोरों ने पांचों दुकानों के शटर का निचला हिस्सा उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये के सोनेचांदी के आभूषण, नगदी समेत CCTV कैमरे और DVR चोरी कर ले गए।

वारदात की जानकारी मंगलवार सुबह उस समय हुई जब दुकानदार अपनीअपनी दुकानें खोलने पहुंचे। शटर टूटे देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना फैलते ही आसपास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

पांच ज्वेलरी दुकानों को बनाया निशाना

चोरों ने बलराम पुत्र शिवकुमार की दुकान, रवि कुमार की अनीता ज्वेलर्स, शुभम पुत्र सदानंद की शुभम ज्वेलर्स, संजीव सोनी की प्रिया ज्वेलर्स और पंकज पुत्र भारत लाल सोनी की पंकज ज्वेलर्स को निशाना बनाया।

दुकानदारों के अनुसार चोर सोनेचांदी के आभूषण और नगदी के साथ दुकानों में लगे CCTV कैमरे तथा DVR भी उठा ले गए। माना जा रहा है कि चोरों ने पहचान से बचने के लिए निगरानी उपकरणों को भी अपने साथ ले जाने की कोशिश की।

प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक पांचों दुकानों से करीब 10 से 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, चोरी हुए सामान का वास्तविक आकलन दुकानदारों की ओर से सूची उपलब्ध कराने और जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा।

हाईवे किनारे वारदात, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों के मुताबिक तकिया चौराहा मुख्य हाईवे के किनारे स्थित है और इलाके में पर्याप्त रोशनी भी रहती है। इसके बावजूद चोरों ने पूरी रात वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि इलाके में नियमित रात्रि गश्त होती तो एक साथ पांच दुकानों में चोरी की इतनी बड़ी वारदात को रोका जा सकता था। लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV और तकनीकी साक्ष्य खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार और अमावां चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से साक्ष्य जुटाए।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित दुकानदारों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस CCTV और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान और तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *