Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

मेट्रो स्टेशन पर हुई रिंग सेरेमनी, इंतजार और नाराजगी के बीच बना यादगार पल; वीडियो वायरल

मेट्रो स्टेशन पर हुई रिंग सेरेमनी, इंतजार और नाराजगी के बीच बना यादगार पल; वीडियो वायरल

Ring Ceremony at Metro : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रोका और रिंग सेरेमनी किसी बैंक्वेट हॉल या घर में नहीं, बल्कि मेट्रो स्टेशन पर होती नजर आ रही है।

वीडियो की शुरुआत में दूल्हा बनने वाला युवक अपने परिवार के साथ मेट्रो स्टेशन पर खड़ा दिखाई देता है। बताया जा रहा है कि वे लोग लड़की वालों का इंतजार कर रहे थे, लेकिन समय बीतता गया और कोई नहीं पहुंचा। करीब दो घंटे तक इंतजार के बाद परिवार के कुछ सदस्य नाराज हो गए।

 

View this post on Instagram

 

चाची मेट्रो स्टेशन पर ही करा दिया रोका

इसी दौरान युवक की चाची का सब्र टूट जाता है और वह वहां से जाने लगती हैं। हालांकि लड़का उन्हें मना कर थोड़ी देर और रुकने के लिए तैयार कर लेता है। लेकिन जब इंतजार और लंबा हो जाता है तो चाची मेट्रो स्टेशन पर ही रोका का सामान निकाल लेती हैं।

वीडियो में वह कहती सुनाई देती हैं कि लड़की वालों को यह देखना चाहिए कि हम यहीं रोका कर रहे हैं। लड़का उन्हें समझाने की कोशिश करता है कि यह मेट्रो स्टेशन है, लेकिन चाची अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए वहीं रस्म शुरू कर देती हैं।

लोगों ने इसे यादगार कदम बताया

इसके बाद पर ही रोका और रिंग सेरेमनी की रस्म निभाई जाती है। दूल्हा-दुल्हन बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। यह पूरा नजारा वहां मौजूद लोगों के लिए भी हैरान करने वाला था।

वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट urs_.rajat__ से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। पर इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं- कुछ लोग इसे यादगार और साहसी कदम बता रहे हैं, तो कुछ लड़के की भावनाओं को लेकर सहानुभूति जता रहे हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply