14 अगस्त को यूपी में मनाया जाएगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’, CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में होगा राज्यस्तरीय आयोजन

14 अगस्त को यूपी में मनाया जाएगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’, CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में होगा राज्यस्तरीय आयोजन
14 अगस्त को यूपी में मनाया जाएगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’, CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में होगा राज्यस्तरीय आयोजन

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश सरकार ने 14 अगस्त को पूरे प्रदेश में ”विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस2026” व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने इस संबंध में सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, विभागाध्यक्षों और जिलाधिकारियों को शासनादेश जारी करते हुए राज्य और जिला स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित कराने को कहा है। इसका उद्देश्य विशेष रूप से युवा पीढ़ी को देश विभाजन की त्रासदी, विस्थापन और उससे जुड़े बलिदानों से परिचित कराना है।

सोमवार को जारी शासनादेश के अनुसार लखनऊ में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि सभी 75 जिलों में प्रभारी मंत्रियों की मौजूदगी में कार्यक्रम होंगे। भारत सरकार द्वारा तैयार विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी लगाई जाएगी और विभाजन के समय विस्थापित होकर भारत आए परिवारों को अपने अनुभव और स्मृति सामग्री साझा करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। राज्यस्तरीय कार्यक्रम में दो मिनट का मौन, ”मतुआ समुदाय” के इतिहास एवं योगदान पर आधारित वृत्तचित्र का प्रदर्शन तथा कैंडल मार्च भी आयोजित किया जाएगा।

प्रदेश के सभी जिलों में विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और सार्वजनिक संस्थानों में व्याख्यान, परिचर्चा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। छात्रछात्राओं को मायगव पोर्टल पर आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा विभाजन पर आधारित फिल्में, डॉक्यूमेंट्री और प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। शासन ने कार्यक्रमों में सिंधी, पंजाबी, बंगाली और अन्य विभाजन प्रभावित समुदायों के सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विभाजन पर आधारित नाट्य मंचन और फिल्मों के प्रदर्शन की भी व्यवस्था की जाएगी।

ये होंगे प्रमुख आयोजन

• 14 अगस्त को लखनऊ में राज्यस्तरीय कार्यक्रम।

• सभी 75 जिलों में प्रदर्शनी और जनजागरूकता कार्यक्रम।

• विभाजन पीड़ितों की स्मृति में दो मिनट का मौन और कैंडल मार्च।

• स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में व्याख्यान, परिचर्चा व डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन।

• पोर्टल पर राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज में छात्रों की भागीदारी।

 

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *