3 साल चलाकर कंपनी को रिटर्न कर सकते हैं ये कार, वापस मिलेगा 60% पैसा!

3 साल चलाकर कंपनी को रिटर्न कर सकते हैं ये कार, वापस मिलेगा 60% पैसा!

अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन मन में यह सवाल है कि कुछ साल बाद उसकी रीसेल वैल्यू कितनी मिलेगी, तो हुंडई ने आपकी इस चिंता का समाधान निकाल दिया है. कंपनी ने अपनी लोकप्रिय क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए नया एश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम शुरू किया है. इस योजना के तहत ग्राहक कार को 3 साल या 45,000 किलोमीटर तक चलाने के बाद कंपनी को वापस बेच सकते हैं और उन्हें 60% तक की तय कीमत मिलेगी.

3 साल चलाकर कंपनी को रिटर्न कर सकते हैं ये कार, वापस मिलेगा 60% पैसा!

हुंडई का कहना है कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए सिर्फ नई तकनीक ही नहीं, बल्कि ग्राहकों का भरोसा जीतना भी बेहद जरूरी है. कई लोग EV खरीदने से इसलिए बचते हैं क्योंकि उन्हें भविष्य में उसकी रीसेल वैल्यू और बैटरी की कीमत को लेकर चिंता रहती है. कंपनी का नया बायबैक प्रोग्राम इसी समस्या को दूर करने के लिए लाया गया है.

क्रेटा इलेक्ट्रिक BaaS मॉडल

हुंडई मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO तरुण गर्ग ने कहा कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने का अगला दौर बेहतर तकनीक के साथसाथ ग्राहकों के भरोसे पर भी निर्भर करेगा. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उनके मुताबिक, 60% एश्योर्ड बायबैक वैल्यू कंपनी के अपने प्रोडक्ट की क्वलिटी, भरोसेमंद प्रदर्शन और लंबे समय तक मिलने वाली वैल्यू पर भरोसे को दिखाती है. खास बात ये है कि हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक पहले से ही BaaS मॉडल के साथ भी बेच रही है, जिसें बैटरी को रेंट पर ले सकते हैं. इसके अलावा कंपनी चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार और आने वाले नए इलेक्ट्रिक वाहनों पर काम कर रही है.

कीमत और रेंज

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं बैटरी के लिए 3.9 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है. इससे शुरुआती खरीद लागत कम हो जाती है और ग्राहक आसान तरीके से EV खरीद सकते हैं. इलेक्ट्रिक कार दो अलगअलग बैटरी विकल्पों में खरीदा जा सकता है. पहला 51.4 kWh बैटरी पैक है, जो 510 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देता है. वहीं दूसरा 42 kWh बैटरी पैक है, जिसकी रेंज 420 किलोमीटर है. लंबी दूरी की यात्रा को आसान बनाने के लिए SUV में DC फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है, जिससे बैटरी 10% से 80% तक केवल 39 मिनट में चार्ज हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *