तीन दिन पहले सांप को मारा, दूसरे ने दो मासूमों को डसा, भाई की मौत… बहन वेंटिलेटर पर

तीन दिन पहले सांप को मारा, दूसरे ने दो मासूमों को डसा, भाई की मौत… बहन वेंटिलेटर पर

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बड़ागांव कस्बे से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है. घर के कमरे में मां के साथ बेड पर सो रहे दो मासूम भाईबहन को जहरीले सांप ने डस लिया. इस हादसे में 6 वर्षीय मयंक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी 4 वर्षीय बहन प्रगति जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है. बच्ची को एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती कराया गया है. इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.

तीन दिन पहले सांप को मारा, दूसरे ने दो मासूमों को डसा, भाई की मौत… बहन वेंटिलेटर पर

यह हृदयविदारक घटना बड़ागांव कस्बे के हरदौलपुरा मोहल्ले की है. जानकारी के मुताबिक, रविवार तड़के करीब 3:30 बजे नेहा कुशवाहा अपने दोनों बच्चों मयंक और प्रगति के साथ कमरे में बेड पर सो रही थीं. अचानक प्रगति जोरजोर से रोने लगी. मां ने बच्ची को उठाकर अपनी सास के पास पहुंचा दिया.

उन्हें लगा कि शायद किसी कीड़े ने काट लिया होगा. लेकिन महज दो मिनट बाद कमरे से छह वर्षीय मयंक की चीख सुनाई दी. मां जब दौड़कर कमरे में पहुंचीं तो सामने का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.

एक काला सांप मयंक के शरीर से लिपटा हुआ था और उसे कई जगह डस चुका था. किसी तरह बच्चे को सांप से छुड़ाया गया और दोनों बच्चों को तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया.

डॉक्टरों ने दोनों मासूमों का इलाज शुरू किया, लेकिन मयंक की हालत लगातार बिगड़ती गई. काफी प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं, प्रगति की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां वह वेंटिलेटर पर भर्ती है. चिकित्सकों की टीम उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है.

इस हादसे के बाद मां नेहा कुशवाहा का रोरोकर बुरा हाल है. उन्होंने बताया कि यदि उन्हें पहले ही सांप दिखाई दे जाता तो वह दोनों बच्चों को एक साथ कमरे से बाहर निकाल लेतीं और शायद उनका बेटा आज जीवित होता. उन्होंने यह भी बताया कि करीब तीन दिन पहले इसी कमरे में सांप का एक जोड़ा निकला था.

परिवार ने एक सांप को मार दिया था, जबकि दूसरा सांप कहीं छिपकर निकल गया था. आशंका जताई जा रही है कि वही दूसरा सांप इस दर्दनाक घटना का कारण बना.

घटना के बाद पूरे परिवार ने घर छोड़ दिया है. स्थानीय लोगों ने तुरंत सांप पकड़ने वालों को बुलाया, लेकिन तब तक सांप बिल में घुस चुका था. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। काफी तलाश के बाद भी उसे पकड़ा नहीं जा सका. इस घटना के बाद पूरे हरदौलपुरा मोहल्ले में दहशत का माहौल है. लोग अपने घरों और आसपास की सफाई करने के साथसाथ रात के समय विशेष सतर्कता बरत रहे हैं.

परिजनों ने प्रशासन से इलाके में सांप पकड़ने वाली टीम तैनात करने और ऐसे स्थानों की जांच कराने की मांग की है, जहां जहरीले सांप छिपे हो सकते हैं. वहीं, पूरे क्षेत्र के लोग चार वर्षीय प्रगति के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं. एक ही परिवार पर आई इस त्रासदी ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *