UP में 6,252 प्रशिक्षु लेखपालों का रिजल्ट मंजूर, जल्द होगी नियमित तैनाती; जिलों को भेजे जाएंगे अंकपत्र

लखनऊ, अमृत विचार: राजस्व परिषद ने सीधी भर्ती से नियुक्त 6,252 प्रशिक्षु लेखपालों की विभागीय अर्हकारी परीक्षा2025 का परिणाम अनुमोदित कर दिया है। इसके साथ ही इनकी नियमित तैनाती की प्रक्रिया तेज हो जाएगी।

इन प्रशिक्षु लेखपालों को लखनऊ, आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर, महोबा, प्रयागराज, बिजनौर, बरेली और फिरोजाबाद स्थित मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण विद्यालयों में प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण के बाद आयोजित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।

राजस्व परिषद ने प्रशिक्षण विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि अंकपत्र जिलाधिकारियों के माध्यम से संबंधित लेखपालों को उपलब्ध कराए जाएं, ताकि सेवा संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जा सकें।

परिषद के अनुसार, नए लेखपालों की तैनाती से भूमि अभिलेख, नामांतरण, सीमांकन, विरासत और अन्य राजस्व मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। राजस्व परिषद की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने नवचयनित लेखपालों को शुभकामनाएं देते हुए पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *