UP IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश में कई मंडल आयुक्त बदले हैं। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार इंद्र विक्रम सिंह को गोरखपुर और डॉ.लोकेश एम प्रयागराज के मंडलायुक्त नियुक्त हुए हैं। पूरी लिस्ट में देखें कहां किसे जिम्मेदारी मिली है।

आईएएस सचिव रविंद्र को अतिरिक्त प्रभार
कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग, प्रमुख सचिव रविन्द्र को राज्य उत्पादन कृषि मंडी परिषद के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।
विक्रम सिंह को गोरखपुर की जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार आईएएस विक्रम सिंह को गोरखपुर का मंडल आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा डॉ.लोकेश एम प्रयागराज के मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है।
सतीश पाल ग्रह विभाग विशेष सचिव
सतीश पाल अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा को ग्रह विभाग का विशेष सचिव की जिम्मेदारी मिली है. तो वहीँ संदीप कुमार राजस्व परिषद सदस्य को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया।