दोस्तों संग चाय की दुकान पर बैठी थी छात्रा, युवक ने जबरन किया ‘किस’ करने का प्रयास; विरोध पर मारपीट, CCTV में कैद हुई वारदात..

दोस्तों संग चाय की दुकान पर बैठी थी छात्रा, युवक ने जबरन किया ‘किस’ करने का प्रयास; विरोध पर मारपीट, CCTV में कैद हुई वारदात..
दोस्तों संग चाय की दुकान पर बैठी थी छात्रा, युवक ने जबरन किया ‘किस’ करने का प्रयास; विरोध पर मारपीट, CCTV में कैद हुई वारदात..

भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाला मामला सामने आया है। स्मृति नगर थाना क्षेत्र में चाय की दुकान पर दोस्तों के साथ बैठी एक कॉलेज छात्रा के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत की गई। आरोप है कि एक युवक ने छात्रा को जबरन चूमने (किस) की कोशिश की और विरोध करने पर उसके दोस्त के साथ मारपीट भी की। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता बालोद जिले की रहने वाली है और पढ़ाई के लिए भिलाई के स्मृति नगर इलाके में रहती है। 31 जुलाई को वह मॉडल टाउन स्थित शनि मंदिर के पास एक चाय की दुकान पर अपने दोस्तों के साथ बैठी थी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसी दौरान हेमंत क्षत्री नाम का युवक वहां पहुंचा और छात्रा के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत करते हुए जबरन ‘किस’ करने का प्रयास किया।

जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके एक दोस्त के साथ भी मारपीट की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद पीड़िता ने स्मृति नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

गौरतलब है कि भिलाई में महिलाओं और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक युवती कथित तौर पर उसका पीछा करने वाले युवक का सामना करती और उसे फटकार लगाती नजर आई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने इलाके में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *