5 साल में 8 लाख घरों तक पहुंची यह SUV; 5स्टार सेफ्टी ने मचाया धमाल, कीमत सिर्फ ₹5.70 लाख से शुरू

5 साल में 8 लाख घरों तक पहुंची यह SUV; 5स्टार सेफ्टी ने मचाया धमाल, कीमत सिर्फ ₹5.70 लाख से शुरू

टाटा मोटर्स की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में शामिल पंच ने लॉन्च के बाद सिर्फ 5 साल के अंदर भारत में 8 लाख यूनिट्स की सेल का आंकड़ा पार कर लिया है. जिसके बाद से टाटा पंच देश की सबसे तेज़ी से 8 लाख ग्राहकों तक पहुंचने वाली SUV बन गई है. खास बात यह है कि इसकी लोकप्रियता सिर्फ पेट्रोल या CNG मॉडल तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी ग्राहकों को खूब पसंद आ रहा है.

5 साल में 8 लाख घरों तक पहुंची यह SUV; 5स्टार सेफ्टी ने मचाया धमाल, कीमत सिर्फ ₹5.70 लाख से शुरू

पंच की शानदार बिक्री का सिलसिला अभी भी जारी है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। जुलाई 2026 में पंच और पंच EV की कुल 21,313 यूनिट्स बिकीं. इसके साथ यह टाटा मोटर्स की सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर कार रही और पूरे भारतीय बाजार में बिक्री के मामले में पांचवें नंबर पर पहुंच गई. त्योहारी सीजन से पहले कंपनी के लिए यह उपलब्धि किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है. फिलहाल टाटा पंच पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक तीनों पावरट्रेन ऑप्शन में आती है. वहीं, सेफ्टी के मामले में इसे BNCAP से 5स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है.

नया डिजाइन पहले से ज्यादा दमदार

ने अपना बॉक्सी और कॉम्पैक्ट डिजाइन बरकरार रखा है, लेकिन इसमें कई ऐसे बदलाव किए गए हैं जो इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं. सामने की तरफ स्लिम LED DRLs, नई ब्लैकआउट ग्रिल, अपडेटेड LED हेडलैंप और नया बंपर दिया गया है. पीछे कनेक्टेड LED टेललाइट्स और रिफ्रेश्ड बंपर इसे मॉडर्न लुक देते हैं. वहीं, नए 16इंच डायमंडकट अलॉय व्हील्स इसकी स्टाइल को और बेहतर बनाते हैं.

टाटा ने नई पंच को कुल छह वैरिएंट्स में पेश किया है. इनमें स्मार्ट, प्योर, प्योर प्लस, एडवेंचर, अकम्प्लिश्ड और अकम्प्लिश्ड प्लस S शामिल हैं. ग्राहकों के लिए छह रंगों का ऑप्शन भी उपलब्ध है, जिनमें बंगाल रूज, कैरामल, कूर्ग क्लाउड्स, सियानटैफिक, डेटोना ग्रे और प्रिस्टीन व्हाइट शामिल हैं. बता दें कि 2024 में पंच देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही थी. चार दशक से भी ज्यादा समय बाद ऐसा पहली बार हुआ था, जब किसी नॉनमारुति सुजुकी मॉडल ने बिक्री में पहला स्थान हासिल किया.

फीचर्स की लंबी लिस्ट

नई टाटा पंच में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे अपने सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनाते हैं. इसमें 360डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, ऑटोडिमिंग IRVM, 10.24इंच HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर और हरमन का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा, अब पेट्रोल वेरिएंट में 366 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ा माना जा रहा है. वहीं CNG मॉडल में 210 लीटर का इस्तेमाल करने लायक बूट स्पेस दिया गया है.

सेफ्टी पर खास फोकस

में सुरक्षा को पहले से ज्यादा मजबूत बनाया गया है. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल , ABS, TPMS, 360डिग्री कैमरा और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *