लखनऊ समेत यूपी में अब एक ही प्लेटफॉर्म पर जमा होगा हाउस टैक्स, नामांतरण से पानीसीवर बिल तक का काम होगा ऑनलाइन

लखनऊ, अमृत विचार : लखनऊ समेत प्रदेश भर में जल्द ही एक ही जगह हाउस टैक्स जमा होगा। भवन का नामांतरण कराने के साथ पानी व सीवर का टैक्स भी जमा कर सकेंगे। ईनगर सेवा पर लगभग डेढ़ महीने में यह सुविधा मिलेगी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। नगर विकास विभाग की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी यही से आवेदन कर सकेंगे।

सरकार की ओर से व्यापारियों को ट्रेड लाइसेंस के लिए वेबसाइट agarsewaup.gov.in पर वन विंडो क्लियरेंस की सुविधा है। आने वाले दिनों में यहां पर लोग पॉपर्टी टैक्स, नामांतरण, पानी और सीवर टैक्स जमा करने के साथ फायर एनओसी भी ले सकेंगे। लखनऊ नगर निगम की वेबसाइट lmc.up.nic.in पर भी यह लिंक मौजूद रहेगा। जिस पर क्लिक करने पर यह सीधे ई नगर सेवा की वेबसाइट पर आवेदक को पहुंचा देगा।

अधिकारियों का कहना है कि आम जनता को सुविधा देने के लिए यह इंटीग्रेटेड प्लेटफाॅर्म बनाया गया है। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि नगर निगम में दर्ज सम्पत्तियों की जानकारी ई नगर सेवा की वेबसाइट पर अपलोड कर रहा है। नगर निगम की करीब 7.68 लाख सम्पत्तियां वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *