Sitapur News: दोस्त ने ही दोस्त को मारी गोली, बियर पार्टी में युवक से विवाद के बाद हत्या

Sitapur News: दोस्त ने ही दोस्त को मारी गोली, बियर पार्टी में युवक से विवाद के बाद हत्या
Sitapur News: दोस्त ने ही दोस्त को मारी गोली, बियर पार्टी में युवक से विवाद के बाद हत्या

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीगंज इलाके में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में दोस्तों ने ही एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

शराब पीने के दौरान हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, मुंशीगंज निवासी मैनुद्दीन उर्फ सलमान को उसके दोस्त रजत मिश्रा और भैरव मिश्रा शराब पीने के बहाने अपने साथ ले गए थे। देर रात गैस गोदाम के पीछे तीनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद दोनों दोस्तों ने सलमान को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

इलाज के दौरान मौत

गोली लगने से घायल सलमान को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 जांच में जुटी पुलिस

एसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि तीनों का आपराधिक इतिहास रहा है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन की जांच में तीनों के साथ बैठकर बीयर पीने की बात सामने आई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की पूरी वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *