सरयू नहर में उतराता मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मची सनसनी; पहचान की कोशिश जारी

सरयू नहर में उतराता मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मची सनसनी; पहचान की कोशिश जारी
सरयू नहर में उतराता मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मची सनसनी; पहचान की कोशिश जारी

बदला चौराहा । सोनवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलसीपुर के मजरा अडराई गांव के पास बुधवार को सरयू नहर की मुख्य शाखा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। शव बैराज के गेट में फंसा हुआ था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसकी पहचान नहीं हो सकी।

बैराज के गेट में फंसा मिला शव

अडराई गांव के पास ग्रामीणों ने सरयू नहर की मुख्य शाखा में एक व्यक्ति का शव उतराता देखा। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बताया गया कि शव कहीं से बहकर आया था और नहर के बैराज गेट में जाकर फंस गया था। शव दिखाई देने के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।

पुलिस ने शव को बाहर निकाला

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी सोनवा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों के साथ शव को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई भी उसकी पहचान नहीं कर सका।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच के साथ मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *