Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

Promise Day Wishes: भेजें ये रूह को छू लेने वाली रोमांटिक शायरी; पढ़ते ही उनके चेहरे पर आएगी मुस्कान!

Promise Day Wishes: भेजें ये रूह को छू लेने वाली रोमांटिक शायरी; पढ़ते ही उनके चेहरे पर आएगी मुस्कान!

Romantic Promise Day Shayari: वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन प्रॉमिस डे मनाया जाता है। यह दिन एक-दूसरे से उम्र भर साथ निभाने का वादा करने का है। कभी-कभी सादे शब्द वो जादू नहीं कर पाते जो एक खूबसूरत शायरी कर देती है। अगर आप भी अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो ये शायरियां आपके काम आएंगी।

11 फरवरी को मनाया जाता है जो प्यार के उस वादे का नाम है जो दो दिलों को हमेशा के लिए जोड़ देता है। प्यार के इस सप्ताह में तोहफों से ज्यादा आपके वादे और आपकी भावनाएं मायने रखती हैं। कई बार हम अपने पार्टनर से बहुत कुछ कहना चाहते हैं लेकिन सही शब्द नहीं मिल पाते। ऐसे में और कस्टमाइज्ड ग्रीटिंग्स आपके इजहार को मुकम्मल बनाते हैं।

सुना है प्रॉमिस डे है आज आपसे एक वादा है हमारा,
ना छोड़ेंगे कभी साथ आपका, जब तक है ये जीवन हमारा।

आने वाला हर लम्हा आपके नाम होगा, हर खुशी और गम में आपका साथ होगा
वादा है आपसे मरते दम तक, हमारा हाथ आपके हाथ में होगा।

दूरियां तो बस एक इम्तिहान हैं हमारे प्यार का,
वादा है तुमसे कि ये फासले कभी दीवार नहीं बनेंगे,
मीलों दूर होकर भी धड़कन बनकर धड़कूंगा तुम्हारे सीने में,
हम आज भी तुम्हारे थे और कल भी तुम्हारे ही रहेंगे।

ना मैं चांद तारे मांगता हूं, ना कोई जन्नत की हूर,
बस एक वादा चाहिए कि रहोगे हमेशा मेरी नजरों के करीब और ना होगे कभी दूर

वादा करते हैं कि हर मुश्किल में आपके साथ खड़े रहेंगे। प्रॉमिस डे की ढेर सारी शुभकामनाएं!

कैसे करें अपने प्रॉमिस डे को खास

सिर्फ मैसेज भेजने के बजाय आप एक प्यारा सा ग्रीटिंग कार्ड खुद बना सकते हैं। उस पर अपनी पसंद की शायरी लिखें और पार्टनर की एक फोटो के साथ उसे डिजिटल कोलाज बनाकर शेयर करें। सोशल मीडिया के इस दौर में एक पर्सनलाइज्ड मैसेज आपके पार्टनर को यह अहसास कराता है कि आपने उनके लिए समय निकाला है।

आजकल व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर एनिमेटेड ग्रीटिंग्स का काफी चलन है। आप अपनी वॉइस ओवर में शायरी रिकॉर्ड करके भी पार्टनर को भेज सकते हैं। यह न केवल रोमांटिक है बल्कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले कपल्स के लिए अपनी मौजूदगी का अहसास कराने का सबसे बेहतरीन तरीका है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply