CM Yogi Ayodhya Visit:

CM Yogi Ayodhya Visit:
CM Yogi Ayodhya Visit:

अयोध्या, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या दौरे के दौरान बीकापुर विधानसभा क्षेत्र को 432 करोड़ रुपये की लागत वाली 217 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने दो नगर पंचायतों के नाम बदलने की भी घोषणा की और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि खिरौनीसोहावल नगर पंचायत का नाम अब ‘मां ज्वाला देवी नगर पंचायत’ होगा, जबकि भरत कुंडभदरसा नगर पंचायत को अब ‘भरत नगरभरत कुंड’ के नाम से जाना जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सोहावल विकासखंड परिसर में स्थापित स्वर्गीय मुन्ना सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाभियां भी वितरित कीं।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लंबे समय तक अयोध्या की उपेक्षा की गई। उन्होंने कहा, “एक लंबे समय तक अयोध्या को नज़रअंदाज़ किया गया। न सड़क थी, न बिजली, न पानी और न ही बुनियादी सुविधाएं थीं।”मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा, “जो लोग आस्था की बात करते हैं, उन्होंने हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज़ का आयोजन किया था। क्या कांग्रेस या समाजवादी पार्टी कभी जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित कर पाएगी? फिर उन्होंने ऐसा पाप क्यों किया?” मुख्यमंत्री के इस बयान को लेकर प्रदेश की सियासत में नई बहस छिड़ने की संभावना है, जबकि उनके दौरे में विकास परियोजनाओं और नाम परिवर्तन की घोषणाएं भी प्रमुख आकर्षण रहीं। सीएम योगी के अयोध्या और बस्ती दौरे से जोड़ी हर अपडेट के लिए यहां बने रहें…

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2075459615832043612?s=20

 

खबर अपडेट हो रही है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *