Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

Sherlyn Chopra Birthday: शर्लिन चोपड़ा बनीं 15 साल में मिस आंध्र, फिल्में रहीं फीकी, मैग्जीन ने दिलाई पहचान

Sherlyn Chopra Birthday: शर्लिन चोपड़ा बनीं 15 साल में मिस आंध्र, फिल्में रहीं फीकी, मैग्जीन ने दिलाई पहचान

Sherlyn Chopra Career: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जहां कई अभिनेत्रियां पारंपरिक भूमिकाओं के जरिए पहचान बनाती हैं, वहीं कुछ कलाकार अपने बेबाक अंदाज और बोल्ड छवि के कारण अलग मुकाम हासिल कर लेती हैं। ऐसी ही एक शख्सियत हैं शर्लिन चोपड़ा, जो 11 फरवरी को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। मॉडलिंग से लेकर फिल्मों, रियलिटी शो और ओटीटी तक, शर्लिन का सफर हमेशा सुर्खियों में रहा है।

हैदराबाद में जन्मी शर्लिन चोपड़ा को बचपन से ही मॉडलिंग का शौक था। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने मिस आंध्र का खिताब जीतकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और जल्द ही फिल्मों में काम करने का मौका मिला। साल 2002 में उन्होंने तमिल एरोटिक फिल्म ‘वेंडी मब्बू’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।

शर्लिन चोपड़ा का फिल्मी करियर

साल 2002 में वह तमिल फिल्म ‘यूनिवर्सिटी’ और अंग्रेजी फिल्म ‘बीपर’ में भी नजर आईं, हालांकि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकीं। बॉलीवुड में शर्लिन ने 2005 में फिल्म ‘टाइम पास’ से एंट्री की। इसके बाद उन्होंने ‘दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर’, ‘जवानी दीवानी: ए यूथफुल जॉय राइड’, ‘नॉटी बॉय’, ‘गेम’, ‘रकीब’, ‘रेड स्वस्तिक’ और ‘दिल बोले हड़िप्पा!’ जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, उनकी अधिकतर फिल्में दर्शकों के बीच खास प्रभाव नहीं छोड़ पाईं।

प्लेबॉय मैग्जीन से मिली शर्लिन चोपड़ा को पहचान

शर्लिन चोपड़ा को असली और अंतरराष्ट्रीय पहचान साल 2012 में मिली, जब वह प्लेबॉय मैग्जीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। इस फोटोशूट ने देश-विदेश में भारी चर्चा बटोरी और शर्लिन रातों-रात सुर्खियों में आ गईं। हालांकि, इस मामले को लेकर विवाद भी हुआ, जब प्लेबॉय मैग्जीन ने शुरुआत में उनके साथ प्रत्यक्ष मुलाकात से इनकार किया, लेकिन बाद में डिजिटल फोटोशूट जारी किया गया।

बिग बॉस 3’ में नजर आ चुकी हैं शर्लिन चोपड़ा

फिल्मों और मैग्जीन के अलावा शर्लिन ‘बिग बॉस 3’ में भी नजर आ चुकी हैं, जहां उनके बोल्ड कपड़ों और बेबाक बयानों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। आज शर्लिन चोपड़ा पर सक्रिय हैं और अपने बिंदास अंदाज के कारण लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। अपने करियर के हर मोड़ पर विवादों और सुर्खियों का सामना करने वाली शर्लिन आज भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply